सभापति प्रणव शर्मा ने जामगांव(आर)और कुम्हली में किया वृक्षारोपण”एक पेड़ मां के नाम” लगाने का किया आह्वान

पाटन। जनपद सभापति (वन एवं पर्यावरण स्थाई समिति) प्रणव शर्मा ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर ग्राम जामगांव(आर) और कुम्हली में ग्रामवासियों के साथ पौधा रोपण कर उपस्थित सभी को संबोधित करते हुए संदेश दिया कि हमें आने वाली पीढ़ी के लिए पर्यावरण संरक्षित करके रखना है, जिसके लिए हर गांव में जिम्मेदारी पूर्वक अधिक से अधिक पेड़ लगाना है। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री का अभियान “एक पेड़ मां के नाम” का समर्थन कर कम से कम एक पेड़ लगाने का आह्वान सभी क्षेत्रवासियों से किया है। इस अवसर पर जनपद सदस्य रामकुमार चंद्राकर, जामगांव आर सरपंच रूपेंद्र शुक्ला, नारद साहू, टिकेश्वरी ठाकुर, उपसरपंच विजय कुमार, मुकेश कुमार सहित बिहान समूह की महिलाएं, पंचगण और ग्रामवासी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *