अखरा के जगन्नाथ मंदिर में रथयात्रा की तैयारी जोरों पर–

पाटन,,,स्वामी भगवान जगन्नाथ मंदिर ट्रस्ट की बैठक अखरा स्थित जगन्नाथ मंदिर परिसर में युगल किशोर आडिल राजप्रधान पाटन के मुख्य आतिथ्य एवं अमरचंद वर्मा जगन्नाथ मंदिर ट्रस्ट की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ।

बैठक की शुरुआत महाप्रभु भगवान जगन्नाथ की पूजा अर्चना के साथ शुरू हुआ। आगामी 27 जून को होने वाले रथयात्रा को भब्य रूप से मनाए जाने का प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित करते हुए अतिथियों का चयन किया गया जिसमें छ. ग.म.कु.क्ष.समाज के केन्द्रीय* *अध्यक्ष खोडस राम कश्यप को मुख्य अतिथि, मुख्य न्यासी अमरचंद वर्मा अध्यक्षता करेंगे एवं अतिविशिष्ट अतिथि के रूप में भूपेश बघेल पूर्व मुख्यमंत्री एवं विधायक पाटन, विजय बघेल सांसद दुर्ग लोकसभा, विशिष्ट अतिथि -योगेश निक्की भाले-अध्यक्ष नगर पंचायत पाटन,हेमंत कुमार वर्मा सी एम ओ नगर पंचायत पाटन, ब्रिगेडियर विजय कश्यप, डॉ.एल. एन. वर्मा सहित समाज के दसों राज के राजप्रधान होंगे।

कार्यक्रम विवरण निम्नानुसार है- प्रातः 9.30 से 11.30 बजे तक* *सत्यनारायण की पूजा।12.30 से 1.30 बजे तक मंचीय कार्यक्रम अतिथियों का सम्मान एवं उदबोधन। दोपहर 2.00 बजे अतिथियों के द्वारा छेरा पहरा के साथ महाप्रभु भगवान जगन्नाथ जी का रथ में विराजमान होकर रुट चार्ट के अनुसार नगर भ्रमण के लिए प्रस्थान करेंगे।*

*बैठक में प्रमुख रूप से मुख्य न्यासी अमरचंद वर्मा, कोषाध्यक्ष कौशल आडिल, सचिव केदार कश्यप, राजप्रधान युगल आडिल,शरद बघेल,महेन्द्र वर्मा, डॉ. श्याम वर्मा, आशाराम वर्मा,नारायण वर्मा, लालाराम वर्मा, शेखर वर्मा, भानु वर्मा, इन्द्र कुमार वर्मा,भूषण वर्मा, मीना वर्मा, भारती वर्मा, सुनील वर्मा,विनोद कश्यप, बलदाऊ वर्मा सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *