रवि शंकर शुक्ल वि वि के कर्मचारीयों की हो नियमित भर्ती और पदोंनति ,के साथ शेष बचे कर्मचारियों का हो कन्फर्ममेशन तभी नैक में ग्रेडेशन बढ़ेगा

रायपुर,,पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय के सेवानिवृत कर्मचारी नेताद्वय वर्तमान ,,छत्तीसगढ़ विश्वविद्यालयीन पेंशनर्स कल्याण समिति,,के अध्यक्ष प्रदीप कुमार मिश्र और सचिव तीर्थ राम यादव ने यह तथ्य बताते हुए वि वि और शासन से मांग कि की वि वि में लगातार शिक्षक और कर्मचारी सेवानिवृति हो रहे हैं ऐसे में कर्मचारियों की नई भर्ती, कन्फर्ममेशन के साथ साथ पदोंनति नहीं होने कर्मचारियों मे लगातार वर्क लोड बढ़ता जा रहा है साथ ही कर्मचारियों मे कुंठा और अवसाद अपनी जगह बनाता जा रहा है कर्मचारियों को तनाव और अवसाद से बचाने के लिए छत्तिसगढ़ विश्वविद्यालयीन पेंशनर्स कल्याण समिति विवि के नये कुलसचिव जी से निवेदन / मांग करता है कि जल्द से जल्द शेष बचे कर्मचारियो का शीघ्र कन्फर्ममेशन आदेश जारी करे साथ ही वि वि नई नियुक्ति और पदोंनति आदेश 15 अगस्त 2025 के पूर्व जारी की जाय l ताकि कर्मचारियों में नये उत्साह और उमंग का संचार हो सके l

कर्मचारी नेताद्वय ने बताया कि 22 जनवरी 2022 में पदोंनत हुए थे इन में से कुछेक कर्मचारीयों की कन्फर्मेशन आदेश जारी नहीं हो पाई है ऐसे कर्मचारियों के आदेश शीघ्र जारी कर, पदोन्ति समिति की बैठक शीघ्र आहूत कर, पदोन्ति आदेश यू जी सी की नैक टीम के आने के पूर्व जारी की जाए l ताकि ग्रेडेशन में इसका लाभ वि वि को मिल सके l

गौर तलब है कि शिक्षकों की पदोन्ति यू जी सी टीम के आने के पूर्व हो चुकी है ठीक इसी तरह गैरशैक्षणिक कर्मचारियों पदोन्ति सूची यू जी सी ग्रेडेशन मूल्यांकन समिति के आने के पूर्व ही पदोंनती प्रक्रिया पूर्ण कर आदेश जारी कर लिया जाना चाहिए l ताकि यू जी सी की ग्रेडेशन में इसका वेटेज मिलेगा जहाँ कर्मचारी खुश होकर काम करेगा तो ग्रेडेशन बढ़ेगा

रविशंकर शुक्ल वि वि में विगत वर्षों में इन कर्मचारीयों की हुई सेवानिवृत यथा सेक्शन आफिसर के रूप में बी यस राजपूत , गणेश सोना,मो अकिल, प्रदीप कुमार मिश्र वरिष्ठ अधीक्षक गोरा चंद बघेल, तीर्थ राम यादव,डा हेमंत शर्मा,दिनेश श्रीवास्तव, हरीश पांडे राजेंद्र अवसर , विष्णु दास माणिकपुरी, विष्णु राम वर्मा,श्रवण सिंह ठाकुर लिपिक वर्ग में ठाकुर राम ध्रुव, बसंत अवसर, रूप चंद साहू अभय राम साहू, राकेश शुक्ला, सुरेंद्र वर्मा , राजेश शर्मा , शिरिष तृवेदी, नरेंद्र पाल पटेल, प्रकाश सिंह ठाकुर,पवन यादव आदि सेवानिवृत हुए कर्मचारियों के कार्यों को वर्तमान में कार्यरत कर्मचारीयों ने संस्थाहित और छात्रहित को ध्यान में रखते हुए दोहरे कार्ययों का संपादन कर रहे हैं तब ऐसे कर्मचारियों को यदि समय पर पदोन्ति नहीं मिलेगी तो उनमें हताशा, कुंठा के अवसाद से ग्रस्त होंने से कोई नहीं बचा सकता l

कर्मचारी नेता द्वय प्रदीप मिश्र एंव यादव ने वि वि के कुलपति और नये कुलसचिव से निवेदन / मांग करते हैं कि इन कर्मचारी भाईयों को 15 अगस्त 2025 को स्वतंत्रता दिवस के पूर्व पदोन्ति आदेश जारी कर एक नई मिशाल कायम करे l जिससे कर्मचारियों को नये उत्साह और नई ऊर्जा के साथ वि वि हित में काम करने की उर्जा के साथ नई प्रेरणा मिलेगी l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *