पौधे लगाकर उसे सहेजना एक जूनून, अबतक लगाए 4600 पौधे।

-विक्रम शाह ठाकुर

कुम्हारी। पेड़ पौधों के प्रति स्नेह और उनकी देखभाल करना आसान नही होता इसके लिए पर्यावरण के प्रति सजगता और पौधों के प्रति प्रेम आवश्यक है। स्थानीय भाजपा के पार्षद और जल प्रभारी अश्वनी देशलहरे इसका ज्वलंत उदाहरण हैं। वृक्षारोपण के प्रति जूनून इतना है कि जब भी अवसर मिले ये पेड़ लगाते हैं अपने मित्रों की सहायता से अबतक उन्होंने करीब 4600 से भी अधिक पौधे नगर के विभिन्न स्थानों में जैसे विभिन्न स्कूल, महामाया मार्ग, शीतला मंदिर और गौरव पथ सहित विभिन्न स्थानों में वृक्षारोपण किया है। अश्वनी देशलहरे ने बताया कि कक्षा 5 वीं में पढ़ते हुए पहली बार अपने पिता को स्कूल में दो पेड़ लगाते हुए देखा तो उन्होंने पूछा था की पेड़ क्यों लगाते हैं पिताजी ने जब इस बारे में बताया तब से पेड़ों के प्रति उनकी आस्था जागी और 15 वर्ष की आयु से ही उन्होंने यह अभियान अकेले की प्रारम्भ कर दिया। वे स्वयं के खर्चे से पौधे खरीद कर लाते हैं और उसे बच्चों की तरह घरपर रखकर उसकी सेवा करते हैं और जब वे बड़े हो जाते हैं तब उचित स्थान देखकर वृक्षारोपण कर देते हैं साथ ही समय समय पर वे उन सभी जगहों पर जाकर अपनी सेवाएं भी देते हैं। पेड़ पौधों के प्रति उनका जूनून समाज के लिए प्रेरणा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *