पाटन। अधिवक्ता संघ पाटन के चुनाव में देवेंद्र साहु अध्यक्ष निर्वाचित हुए सचिव पद पर गौतम यादव ने कब्जा जमाया। निर्वाचन अधिकारी पीला राम देवांगन ने बताया कि अध्यक्ष पद के लिए निर्वाचन में दिनेश वर्मा को 15 एवं देवेंद्र साहु को 18 मत प्राप्त हुए। सचिव पद के लिए गौतम यादव को 23 एवं प्रशांत कुर्रे को 9 मत प्राप्त हुए श्री देवांगन ने बताया कि 38 मतदाताओं में 33 मतदाताओं ने मत का प्रयोग किया।
पाटन अधिवक्ता संघ के देवेंद्र साहू बने अध्यक्ष
