अम्बर ब्यास के कुल सचिव बनने पर विश्वविद्यालयीन पेंशनर्स कल्याण समिति एवं कर्मचारी संघ ने किया स्वागत,,

रायपुर ,,रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय कर्मचारी संघ के अध्यक्ष डा दिलीप धृतलहरे और सचिव संदीप खर्गवंशी के साथ सेवानिवृत कर्मचारियों के ,, छत्तीसगढ़ विश्वविद्यालयीन पेंशनर्स कल्याण समिति ,, के अध्यक्ष प्रदीप कुमार मिश्र नेतागण आदि ने उच्च शिक्षा विभाग के द्वारा प्रभारी कुलसचिव शैलेंद्र पटेल को उच्च न्यायालय द्वारा अयोग्य करार दिये जाने के बाद इंद्रावति भवन में पदस्थ किये जाने के परिप्रेक्ष्य में डा अम्बर ब्यास को पंडित रविशंकर शुक्ल विश्व विद्यालय का कुलसचिव बनाया गया इसका स्वागत दोनों संघो के द्वारा फूल माला और बुके आदि देकर किया गया l

कर्मचारी संघ डा अम्बर ब्यास कुलसचिव से अपेक्षा करते हुए विश्वास जताया कि आप के नेतृत्व में वि वि नई उचाइयों को छूते हुए कर्मचारीहित में निरंतर कार्य करते हुए वि वि को पूर्व में प्राप्त ए ग्रेड को वापस लेने के लिए शिक्षक ,अधिकारी, कर्मचारिगण से कार्य करेंगे l

छत्तीसगढ़ विश्वविद्यालयीन पेंशनर्स कल्याण समिति के अध्यक्ष प्रदीप कुमार मिश्र और सचिव तीर्थ राम यादव ने डा ब्यास को बहुत बहुत बधाई और ढेरसारी शुभकामनाएं देते हुए उनसे उम्मीद करते हैं कि सभी नियमित और सेवानिवृत कर्मचारियों की छोटी छोटी समस्याओं को वि वि की समस्या समझ कर उसका निराकरण कर्मचारीहित में त्वरित करेंगे l

स्वागत करने के लिए रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय नियमित और सेवानिवृत कर्मचारियों में जीवन लाल सिदार, संदीप खर्गवंशी, ओजस्वनि सोनवानी, अंजू ठावरे, ममता घोडेसवार, गणेश राम बेनर्जी ,विजय ध्रुव , सावन ध्रुव अजय कोसर कर, प्रियंका ध्रुव मैडम, यामिनी टंडन,पुष्कर दीवान, मुकेश भतपहरी बसंत अवसर, गणेश यादव , राकेश शुक्ला, मो अकिल, चंदू निषाद, प्रकाश ठाकुर, श्रवण सिंह ठाकुर, विष्णु राम वर्मा , सोनसाय ठाकुर आदि उपस्थित थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *