ख़बर हेमंत तिवारी
पाण्डुका/ थाना क्षेत्र पांडुका के अंतर्गत कुगदा डेम में डूबने से एक युवक की मौत हो गई मिली जानकारी के अनुसार रायपुर भनपुरी से 9 दोस्तों के साथ आर्यन सिन्हा भी नहाने आया था और मौज मस्ती करते हुए गहरे पानी में चला गया घटना लगभग 11:30 की बताई जा रही है इस प्रकार एक बार फिर इस जलाशय में डूबने से 18 वर्षीय आर्यन सिन्हा की मौत हो गई है।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मौज मस्ती करते वक्त एक दूसरे से मस्ती कर रहे थे।इसी बीच आर्यन गहरे पानी में चला गया बचाने के उसके लिए दो दोस्तों ने छलांग लगाई पर पानी में कूदे दोस्तों ने आर्यन को नहीं बचा सका ।

घटना की जानकारी तत्काल थाना क्षेत्र पांडुका को दिया गया मौके पर पहुंचे तत्काल पुलिस ने राहत एवं बचाव दल के गोताखोरों की टीम बुलाकर लाश को बाहर निकाला गया।पंचनामा कर लाश को पोस्ट मार्टम के भेज दिया गया है।आगे मामले में मर्ग कायम कर जांच में लिया है।, ग्रामीणों की माने तो यहां इस प्रकार कई घटना हो चुका है।और बाहर से पिकनिक मनाने आने वाले लोगों के साथ ऐसी घटना होता रहता है। नदी के बहाव को समझ नहीं पाते इसलिए स्थानिय ग्रामीण ने सुरक्षा की मांग की,,
