ग्राम पंचायत जमराव में ‘विकसित कृषि संकल्प यात्रा’ रथ का हुआ भव्य स्वागत

पाटन विधान सभा के ग्राम पंचायत जमराव में 30 मई 2025 को ग्राम पंचायत भवन में ‘विकसित कृषि संकल्प यात्रा’ के अंतर्गत पहुंचे प्रचार रथ का भव्य स्वागत किया गया। सरपंच श्रीमती जागेश्वरी भेषकुमार सोनकर एवं उपसरपंच लेखराज निषाद, सचिव विष्णु प्रसाद बंजारे, पंचगण श्रीमती सुलोचना धनकर ,सती साहू ,देवकी साहू नैना साहू, हिमानी शर्मा,, महेश्वरी बंजारे,खोरबहारा साहू, डीलेश साहू, गजानंद निषाद, गैंदलाल नन्हारे,कैलाश सोनकर, एवम कृषक ललित सोनकर, शत्रुहण साहू आदि द्वारा रथ का पुष्पवर्षा कर एवं श्रीफल फोड़कर स्वागत किया गया।इस अवसर पर ग्रामीणों को उन्नत कृषि तकनीकों, फसल विविधीकरण, जैविक खेती, सिंचाई के आधुनिक साधनों एवं केंद्र व राज्य सरकार की विभिन्न किसान हितैषी योजनाओं की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में किसान, महिला समूह, युवाओं एवं ग्रामीण जनों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।सरपंच ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार की यात्राएं ग्रामीण अंचलों में कृषि जागरूकता बढ़ाने में सहायक सिद्ध होंगी और किसानों से नवीन तकनीकों को अपनाने की अपील की। किसानों को उन्नत कृषि तकनीकों, फसल विविधीकरण, जैविक खेती व सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। जिसमें ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *