पाटन। अधिवक्ता संघ पाटन की त्रिवार्षिक चुनाव 30 मई को व्यवहार न्यायालय पाटन में सम्पन्न होगा। 38 मतदाता वाले संघ के चुनाव में अध्यक्ष,उपाध्यक्ष,सचिव, कोषाध्यक्ष सहित 8 पदों के लिए निर्वाचन होना है लेकिन केवल दो पद के लिए ही नामांकन प्राप्त हुआ जिसमें अध्यक्ष पद के लिए 1. देवेंद्र कुमार साहू 2. दिनेश वर्मा सचिव पद के लिए 1. प्रशांत कुर्रे 2. गौतम लाल यादव प्रत्याशी है निर्वाचन अधिकारी पीलाराम देवांगन ने बताया कि दोपहर 3 बजे तक मतदान होगा एवं मतगणना शाम 5 बजे होगा। श्री देवांगन ने बताया कि जिन पदों के लिए नामांकन नहीं भरा गया है उन पदों पर बाद में निर्णय लिया जाएगा
