खबर हेमंत तिवारी
पांडुका/ साप्ताहिक बाजार होने की वजह से गुरुवार को पांडुका बस स्टैंड एवं चारों धाम चौक सहित सभी मार्गों में भीड़ रहती है साथ ही जतमई मंदिर मार्ग में आसपास के गांव वाले लोग खरीदारी करने आते हैं। इस वजह से अधिक भीड़ रहती है । ग्राम तौरंगा निवासी राजेंद्रपुरी अपने मेहमान को लेकर पांडु का साप्ताहिक बाजार आ रहे थे आ रहे थे।

तो वही साप्ताहिक बाजार पांडुका से खरीदारी कर कुरूद निवासी टॉमेश्वर साहू घर जा रहे थे इसी बीच जतमई मार्ग में स्थित गुरुदेव हार्डवेयर के पास दोनों प्लाटिना गाड़ी आमने-सामने भिड़ंत हो गई जिसमें कुरूद निवासी को गंभीर चोटे लगी साथ ही राजेंद्रपुरी में उसके मेहमान को फिर गंभीर चोट आई है दुर्घटना के बाद आसपास के दुकान वालों ने सहायता करते हुए मानवता दिखाएं और खून निकल रहा है शरीर के अंगों में पट्टी बांधे पानी पिलाई

इसके बाद 108 को राहगीरों ने फोन किया पर संपर्क नहीं हो पाया अंततः थाना पांडुका टी आई को घटना की जानकारी दी गई तत्काल पीसीआर के साथ मौके पर पहुंचकर घायलों को पांडु का प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहा सभी घायलों का प्राथमिक इलाज जारी है।
