पुण्यश्लोक राजमाता देवी अहिल्याबाई होलकर जयंती नगर पंचायत पाटन में मनाई गई

पाटन : पुण्यश्योक देवी अहिल्याबाई होलकर की 300 वी जयंती के उपलक्ष्य में “स्वच्छता अभियान” के तहत सर्वप्रथम पाटन नगर के ओग्गर तालाब परिसर एवं प्रमुख चौक चौराहों में स्वच्छता दीदियों एवं नगर पंचायत पाटन अध्यक्ष योगेश निक्की भाले, सीएमओ हेमंत वर्मा इंजीनियर अर्जुन निर्मल सहित पार्षद द्वारा साफ सफाई के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया गया,

उसके पश्चात नगर पंचायत पाटन परिसर में “पुण्यश्लोक राजमाता अहिल्या बाई होलकर की श्री चित्र में श्रद्धा पुष्प अर्पित की गई , साथ हीमुख्यमंत्री स्लम स्वास्थ्य गाड़ी के माध्यम से स्वच्छता दीदियों का स्वास्थ्य परीक्षण के साथ , उन सभी को सम्मानित किया गया, संबोधन में योगेश निक्की भाले ने कहा राजमाता अहिल्याबाई होलकर ने अपने सुशासन न्यायप्रियता एवं लोक कल्याणकारी कार्यों के मध्य से भारतीय इतिहास में एक अमिट छाप छोड़ी है, आने वाली पीढ़ियों को राष्ट्र निर्माण में योगदान हेतु सबको प्रोत्साहित करेगी,

कार्यक्रम में नगर पंचायत पाटन अध्यक्ष योगेश निक्की भाले, सीएमओ हेमंत वर्मा, इंजीनियर अर्जुन निर्मल एवं पाटन मंडल अध्यक्ष श्रीमति रानी बंछोर, सभापति केवल देवांगन, वार्ड पार्षद जितेन्द्र निर्मलकर, पार्षद जय प्रकाश देवांगन , पार्षद देवेंद्र ठाकुर,केशव बंछोर, प्रकाश बिजौरा, चिरंजीव देवांगन ,किरण बंछोर सहित नगर पंचायत पाटन के सभी कर्मचारी गण उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *