शासकीय नवीन महाविद्यालय रिसाली और लक्ष्य फाउंडेशन के बीच शैक्षणिक और कौशल विकास को बढ़ावा देने के लिए एक समझौता (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए। इस एमओयू के तहत शासकीय नवीन महाविद्यालय रिसाली के ग्रेजुएट छात्र-छात्राओं को लक्ष्य फाउंडेशन द्वारा कौशल प्रशिक्षण एवं प्लेसमेंट का अवसर मिलेगा। इस पहल से राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के लक्ष्यों को गति मिलेगी। इस अवसर पर शासकीय नवीन महाविद्यालय रिसाली की प्राचार्य डाॅ. अनुपमा अस्थाना, प्रो. लिनेन्द्र कुमार वर्मा, प्रो. विनिता एवं लक्ष्य फाउंडेशन के प्रोजेक्ट मैनेजर छत्तीसगढ़ प्रभुजीत कौर, प्लेसमेंट मैनेजर हिमांशु साहू सहित अन्य मौजूद रहे।
नवीन महाविद्यालय रिसाली और लक्ष्य फाउंडेशन के बीच शैक्षणिक और कौशल विकास को बढ़ावा देने के लिए एमओयू
