सेलूद स्कूल के प्राचार्य का स्थानांतरण करवाने समाधान शिविर में पालकों ने दिए आवेदन

पाटन। शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला सेलूद के प्राचार्य एन पी देशकर के स्थानांतरण के करवाने पालक लामबंद हुए। ग्राम सेलूद एवं चुनकट्टा के उपसरपंच ने सोमवार को समाधान शिविर ग्राम पतोरा में प्राचार्य के खिलाफ आरोप लगाया है कि प्राचार्य के द्वारा पालकों के साथ छात्र हित एवं स्कूल हित में चर्चा करने पर दुर्व्यवहार किया जाता है। पालकों ने बताया कि स्वामी आत्मानंद स्कूल सेलूद में कक्षा 5 वीं बोर्ड परीक्षा में स्कूल का नाम ऊंचा रखने के लिए बच्चों को ब्लैक बोर्ड में प्रश्न का उत्तर लिखवा कर उत्तीर्ण करवाया गया है। इस संबंध में बात करने पर प्राचार्य के द्वारा जहां शिकायत करना है करने की बात कहा गया। पालकों द्वारा जब बच्चों की भविष्य की बात कहा जाता है तो प्रचार्य द्वारा कहा जाता है कि हमें उच्चाधिकारी द्वारा निदेश दिया गया है उसके अनुसार कार्य किया जा रहा है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *