पतोरा पंचायत कर्मचारियों की लापरवाही

  • देऊरझाल को राजस्व ग्राम बनाने की मांग सहित कई आवेदनों को विभाग के पास नहीं भेजा गया

पाटन। छत्तीसगढ़ सरकार के द्वारा सुशासन तिहार के अंतर्गत 8 से 11 अप्रैल तक प्रत्येक पंचायत में जन समस्याओं को समाधान करने आवेदन मंगाया गया था। जिसमें ग्राम पतोरा पंचायत में भी 8 से 11 अप्रैल तक आवेदन जमा करने की व्यवस्था की गई थी। जिसके बाद ग्राम पंचायत को आनलाइन माध्यम से विभागीय अधिकारियों एवं विभाग को भेजा जाना था। इस बीच ग्राम पंचायत पतोरा के आश्रित ग्राम देऊरझाल को राजस्व ग्राम बनाने की मांग, मुर्गी पालन , मछली पालन , प्रधानमत्री आवास की मांग का दिलीप कुर्रे के द्वारा ग्राम पंचायत पतोरा में जमा किया गया था। जिसके बाद कल 19/05/25 को विभाग के पास जमा किया गया। पूर्व में किए आवेदन की जानकारी मांगा गया तो वहां पर आवेदन नहीं आने की जानकारी विभाग के द्वारा बताया गया। इसी तरह ग्राम पंचायत पतोरा के कई और लोगों के आवेदन पंचायत के द्वारा नहीं भेजने की जानकारी मिली है।

इस संबंध में पूर्व जनपद सदस्य चंद्रवती कुर्रे ने कहा मैने खुद ग्राम पंचायत पतोरा पहुंचकर सुशासन तिहार में 11 अगस्त को ग्राम पंचायत पतोरा के रोजगार सहायक के पास आवेदन जमा की थी।
सरपंच भुनेश्वर साहू ने कहा सभी आवेदनों को शामिल किया जाना था। दोषी व्यक्ति के ऊपर कार्यवाही होना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *