पाटन। जामगांव आर के सरपंच और वरिष्ट कांग्रेस नेता रुपेंद्र शुक्ला को सर्वसम्मति से पाटन ब्लॉक सरपंच संघ के अध्यक्ष चुने गए। मंगलवार को विश्राम गृह पाटन में ब्लॉक के सरपंचो की बैठक आहूत की गई थी जिसमें जामगांव आर के सरपंच रूपेंद्र शुक्ला को सर्वसम्मति से सरपंच संघ का अध्यक्ष चुना गया।

अध्यक्ष बनने पर श्री शुक्ला को पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, जिलाध्यक्ष दुर्ग ग्रामीण राकेश ठाकुर,पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष अशोक साहू, जिला पंचायत सदस्य देवेंद्र चंद्रवंशी, जिला पंचायत सदस्य नोमिन ठाकुर, जवाहर वर्मा, जनपद सदस्य रश्मि भेद वर्मा, आनंद बघेल, भेष आठे, राजेश ठाकुर,दिनेश साहू, अजय साहू, एमन आठे, खिलेश मार्कंडेय, अजय सिंह, सहित बैठक में उपस्थित सभी सरपंचो एवं अन्य ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
