छप्पर ठीक करते करंट लगने से वृद्ध महिला की मौत

      पाटन,,ब्लाक मुख्यालय से मात्र तीन किलोमीटर ग्राम सिंकोला में एक वृद्ध श्रीमती दुर्गा ठाकुर पति संत राम ठाकुर  दोपहर में अचानक बरसात होने पर घर में पानी गिरने से बचने के लिए छप्पर ठीक करने चढ़ा था पर सीमेंट के सीट में करंट प्रवाहित हो रहा था जैसे ही श्रीमती दुर्गा  ठाकुर छप्पर में चढ़ा करंट के चपेट में आगया घायल अवस्था में उसे सरकारी अस्पताल ले जाया गया अस्पताल में चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया उसके बाद परिजन थाने में सूचना दिया पंचनामा के पश्चात पोस्ट मार्टम के लिए परिजन अस्पताल एवं  थाने का चक्कर लगाते रहे लेकिन मृतक का पोस्ट मार्टम नहीं हो पाया ग्राम वासियों के प्राप्त जानकारी के अनुसार यह घटना पौने तीन बजे की है       मृतक दुर्गा ठाकुर गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन करने वाला परिवार है ग्राम पंचायत सिकोला के पूर्व  सरपंच अशोक सपहा ने मृतक परिजनों को मुआवजा राशि प्रदान करने की मांग किया है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *