रायपुर। तेलघानी बोर्ड अध्यक्ष जितेंद्र साहू ने गुरुवार को तेल निकालने के मशीन का अवलोकन करने कर्मा धाम कृष्णा नगर रायपुर पहुंचकर अवलोकन किया। शहर जिला साहू संघ के कार्य वाहक अध्यक्ष नारायण लाल साहू की अगवाई मे तेल मशीन के चालू होने, बीज डालने, फिर तेल निकलने के साथ साथ खली निकाल कर पुरी जनकारी दिया गया। कर्मा धाम मे शहर जिला साहू संघ रायपुर के अध्यक्ष केशव साहू, कोषाध्यक्ष तोरण साहू, सचिव, पर्मेश्वर साहू ने तेल के महत्ता पर अपने अपने विचार रखे।

अन्य उपस्थित पदाधिकारियो मे छ ग प्रदेश साहू संघ के महासचिव सत्य प्रकाश साहू, जिलाध्यक्ष गरियाबंद नारायण साहू, धमतरी जिलाध्यक्ष अवनेंद्र साहू, बिलासपुर, दुर्ग, सरगुजा एवम अन्य जिला के जिलाध्यक्षगण सम्मिलित हुए। तेलघानी बोर्ड के अध्यक्ष ने तेल मशीन की उपलब्धता, तेल उत्पादन हेतु कच्चा माल, बीज का प्रबंधन, और जन साधारन के बीच, मशीन और तेल का वितरण पर अपने विचार रखे, जिसका सभी मे सराहना किये। श्री साहू ने आश्वस्त किया कि शासन स्तर पर सब्सिडी का प्रयास किया जायेगा और जितना मुझसे बन सकते हैं, सहयोग जरूर करूँगा। विभिन्न जिले से आये जिलाध्यछों ने भी तेल मशीन को जिज्ञासा वश देखा और जमकर तारीफ भी किए। एक ही मशीन से तिल, अलसी, सरसो, फ़ल्ली तेल निकालते देख सभी को आश्चर्य तो जरूर हुआ लेकिन अपने सामने तेल निकलते देख यकीन भी किए।
