पहली बार सीधे मतदान से निर्वाचन में मतदाता अति उत्साहित-कल डाक मत पत्र में 51 मत पड़े

रायपुर। छत्तीसगढ़ में सर्वप्रथम आचार्य,पंडित,राजगुरु के रूप में आए मैथिल ब्राह्मण समाज का 1945 के बाद पहली बार मतदान पद्धति से निर्वाचन हो रहा है। आगामी 18 मई को टुरी हटरी स्थित जगन्नाथ मंदिर में प्रातः 9 बजे से संध्या 3 बजे तक मतदान होगा तथा संध्या मतगणना उपरांत परिणाम भी घोषित हो जाएंगे। अत्यंत सौभाग्यपूर्ण वातावरण में कल 14 मई को किन्ही कारण वश शहर से बाहर जाने वालों को लोकसभा, विधानसभा चुनाव की भांति डाक मत पत्र प्रदान किया गया।

कल 51 मतदाताओं ने डाक मत पत्र का प्रयोग कर मतदान किया मतदान के समय दोनों पक्ष वैदेही पैनल के अध्यक्ष प्रत्याशी पं विजय कुमार झा, कोषाध्यक्ष प्रत्याशी प्रदीप कुमार मिश्र एवं सचिव पद प्रत्याशी अजय ठाकुर एवं द्वितीय पक्ष के अध्यक्ष पद की प्रत्याशी श्रीमती शोभिता, सचिन पंकज भवेश झा एवं सुप्रभ सहित सहायक निर्वाचन अधिकारी गण एवं मतदाता उपस्थित थे।

सर्वप्रथम कवि कोकिल विद्यापति की प्रतिमा पर दोनों पक्षों ने माल्यार्पण कर मतदान प्रारंभ कराया। निर्वाचन अधिकारी ऋषि कुमार झा अधिवक्ता द्वारा आगामी 18 मई के निर्वाचन की संपूर्ण व्यवस्था की जा रही है। कल डाले गए मत पत्र को सील बंद कर सुरक्षित विद्यापति भवन में रखा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *