किसानों की मांग को देखते हुए प्राधिकृत अधिकारियों ने धान बीज एवं डीएपी खाद के लिए सौंपा ज्ञापन

पाटन। पाटन, सेलूद, जामगांव आर एवं रानितराई शाखा के सेवा सहकारी समिति के प्राधिकृत अधिकारीयों ने किसानों के मांग के अनुरूप डीएपी खाद एवं धान बीज की मांग हेतू दुर्ग सासंद  विजय बघेल , जिला कलेक्टर  एवं डीएमओ को ज्ञापन सौंपा ।

सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित दुर्ग के शाखा जामगांव (आर) एवं शाखा सेलूद से सम्बद्ध समस्त सेवा सहकारी समितियों में मांग के अनुरूप खरीफ सीजन हेतु डीएपी खाद का भंडारा नहीं हुआ है।खरीफ धान बोनी सीजन नजदीक है, एवं धान बोनी के समय डीएपी खाद की जरूरत पड़ती है। किसानों द्वारा समिति में प्रतिदिन डीएपी खाद हेतु मांग बढ़ती जा रही है, एवं समितियों में डीएपी खाद न होने के कारण किसानों को  प्राइवेट दुकानदार से अधिक दाम में डीएपी खाद लेना  पड़ता  है।जिससे समितियों को व्यवसाय में नुकसान होता है और किसानों को अतिरिक्त आर्थिक बोझ का सामना करना पड़ता है।

मौके पर प्रमुख रूप से  योगेश्वर साहू, भगवान सिंह चंद्रकार, बेनीराम साहू,तेजेन्द्र पिपरिहा,पारखत सिंह साहू, रूपसिंह सिंहा ,संजय चंद्रकार, विनोद ठाकुर, बुद्धदेव चंद्रकार,बलभद्र वर्मा राजू, संतोष घिरवानी, ,दानी राम वर्मा, राजेश बंछोर उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *