शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रानीतराई के बच्चों ने परीक्षा परिणाम में मारी बाजी

पाटन,,छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल रायपुर द्वारा हाई स्कूल एवं हायर सेकेंडरी परीक्षा 2025 का परिणाम जारी किया गया । जिसमें शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रानीतराई की क्षात्रा कु चुनर साहू पिता योगेश्वर प्रसाद साहू ने कक्षा दसवीं में 91.8 3 प्रतिशत के साथ प्रथम स्थान तथा कुमारी रेनू देवांगन पिता दानेश्वर देवांगन ने 86.66 प्रतिशत के साथ द्वितीय स्थान प्राप्त की। इसी तरह कक्षा बारहवीं में कुमारी नीलम ने विज्ञान संकाय में 83.2% के साथ विद्यालय में प्रथम स्थान पर तथा कुमारी फिरदोस ने वाणिज्य संकाय में 83% के साथ विद्यालय में द्वितीय स्थान प्राप्त कर विद्यालय का नाम रौशन किया है

।इस अवसर पर संस्था के प्राचार्य राकेश सिंह ठाकुर एवं समस्त स्टाफ ने सभी बच्चों को बहुत-बहुत बधाई एवं हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित किए। शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष महेंद्र साहू एवं समस्त सदस्य, ग्राम पंचायत रानी तराई के सरपंच श्री सत्यनारायण टिकरिया एवं समस्त जन प्रतिनिधि द्वारा सभी बच्चों को बधाई एवं उज्जवल भविष्य की कामना की गई।**

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *