गोंडपेंड्री स्कूल का वार्षिक परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत

पाटन। शा. उ. मा.वि. गोंडपेंड्री का कक्षा दसवी एवम् बारहवीं का परीक्षा परिणाम बेहतर रहा। 30 अप्रैल को सेवानिवृत्त हुए संस्था के प्राचार्य डॉ. एस. के. टिकरिहा ने बताया कि कक्षा दसवी का परीक्षा परिणाम 96 % रहा l जिसमें कुल 27 विद्यार्थियों में 16 प्रथम श्रेणी , 10 द्वितीय श्रेणी , तथा 01 विद्यार्थी को पूरक प्राप्त हुआ । प्रथम स्थान पर चंदन , 84 % अंक , द्वितीय स्थान पर डामन ने 81% अंक तथा कु. माहेश्वरी ने 80 % अंक प्राप्त किया ।
कक्षा बारहवी का परिणाम 100 % रहा। कक्षा बारहवीं के 26 विद्यार्थियों में 25 प्रथम श्रेणी में , 1 द्वितीय श्रेणी में उत्तीर्ण हुए। इसमें 84% के साथ कु. मधु. प्रथम स्थान पर, 80 % के साथ कु. श्वेता द्वितीय स्थान पर तथा 75 % के साथ कु.रेशमी तृत्तीय स्थान पर रही ।
प्राचार्य डॉ. एस. के. टिकरिहा ने बताया कि उनके द्वारा शैक्षिक वातावरण बनाना तथा बच्चों के कमजोर विषय की जानकारी देना लाभदायक रहा । विषय शिक्षकों द्वारा प्रभावी अध्यापन , तथा पाल्य शिक्षक समिति, एस. एम. डी. सी. सदस्यों के माध्यम से विद्यार्थियों को मार्गदर्शन एवं सहायता दी गई।
वरिष्ठ व्याख्याता श्रीमती मार्कंडेय ने बताया कि शिक्षकों तथा छात्र -छात्राओ ने मन लगाकर मेहनत किया , पालकों ने सहयोग किया । अतः अच्छे परीक्षा परिणाम हेतु सभी बधाई के पात्र हैं।
इस अवसर शाला विकास समिति के अध्यक्ष रोशन यदु, चंद्रिका कश्यप , सरपंच तोरण साहू , सदस्य प्रभात वर्मा , लालजी साहू, त्रिवेणी बंजारे , अशोक वर्मा, रामानंद निषाद तथा अन्य प्रतिनिधियों द्वारा प्राचार्य, स्कूल – स्टाफ तथा विद्यार्थियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी गई ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *