- सरपंच जागेश्वरी भेष सोनकर ने दी बधाई
पाटन। पाटन ब्लॉक के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जमराव की छात्रा कु. रिमा सोनकर पिता ललित कुमार सोनकर ने कक्षा 10 वी में 89.5 प्रतिशत अंक हासिल कर प्रथम स्थान पर रही। उनके द्वारा शाला एवं ग्राम का नाम गौरवान्वित करने पर सरपंच श्रीमती जागेश्वरी भेष सोनकर ग्राम पंचायत जमराव ने प्रथम आने पर बधाई दी एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामना किए।
