- जनपद पंचायत पाटन के पूर्व अध्यक्ष हर्षा लोकमनी चंद्राकर ने दी बधाई
पाटन। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा बुधवार को कक्षा दसवीं एवं बारहवीं का परिणाम जारी हुआ। जिसमें दुर्ग जिला के पाटन ब्लॉक के स्वामी आत्मानंद हिन्दी स्कूल पाहंदा (अ) के कु नुतन वर्मा ने 97.83%अंक के साथ छत्तीसगढ़ राज्य में नावें स्थान हासिल कर जिला, ब्लाक, गाँव व स्कूल का नाम रोशन किया है। नुतन वर्मा ने अपने माता पिता के सपनों को साकार किया।
नुतन वर्मा पुर्व सरपंच व किराना व्यवसायी भारती पवन वर्मा की पुत्री हैं।
कु नूतन वर्मा की इस उपलब्धि पर गुरुवार को जनपद पंचायत पाटन के पूर्व अध्यक्ष हर्षा लोकमनी चंद्राकर ने नूतन वर्मा के घर जाकर बधाई दी। साथ मे उत्तर मंडल के पूर्व अध्यक्ष लोकमनी चंद्राकर,शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष टीकाराम साहू, प्राचार्य जे पी पांडे़, भारत लाल साहू, चेतन लाल देवांगन, डां कुलेश्वर निमर्लकर, डां विश्वकर्मा पाल, होरीलाल यादव, बिसरूराम कुर्रें , कृष्ण साहू, मेघनाथ साहू उत्तम साहू व अन्य ने हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए नूतन की उज्जवल भविष्य की कामना की।
