मयंक नायक 84.8 प्रतिशत के साथ पाटन विद्यालय में रहे प्रथम

रानीतराई। समीपस्थ ग्राम डीडगा निवासी मयंक कुमार नायक कक्षा 12 वीं में 84.8 प्रतिशत अंक स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम विद्यालय पाटन में लेकर अपने विद्यालय में प्रथम स्थान लेकर सफलता अर्जित किए है प्रारंभ से ही मेघावी छात्र मयंक कुमार नायक 10 वीं कक्षा में भी प्रथम स्थान लेकर उत्तीर्ण हुए थे ,मेघावी छात्र मयंक कुमार नायक रानीतराई के प्रतिष्ठित पान व्यावसायी इंद्रकुमार नायक के छोटे सुपुत्र है मयंक कुमार नायक के इस सफलता पर पिता इंद्रकुमार नायक,माता श्रीमती सीमा नायक ,भाई सागर नायक, भाभी श्रीमति वर्षा नायक, प्रदेश भाजपा नेता धनराज साहू ,पूर्व सरपंच निर्मल जैन , जा महेंद्र साहू , जनपद सदस्य श्रीमती रश्मि वर्मा , भेडप्रकाश वर्मा , टिकेंद्र वर्मा , किशन हिरवानी , देवेंद्र पटेल , देवेंद्र चंद्राकर , डॉ हिमाचल साहू, जितेन्द्र धुरंधर,श्यामसुंदर हिरवानी , तुला राम साहू गंगादीन साहू , संदीप मिश्रा ,एवं विद्यालय के प्राचार्य , शिक्षकों ने बधाई देते हुए कहा कि प्रारंभ से मेघावी रहे छात्र अपने पढ़ाई में पूरा समय देते है जिसका परिणाम आज दिख रहा है हम उसके उज्जव भविष्य की कामना करते है।
मयंक कुमार नायक ने कहा कि मेरे सफलता के पीछे मेरे माता पिता का आशीर्वाद व बड़े भाई का मार्गदर्शन रहा है मेरा सपना सी ए बनने की है जिसे मैं कड़ी मेहनत कर पूरा करूंगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *