विश्वविद्यालयीन पेंशनर्स कल्याण समिति ने कमल वर्मा के फेडरेशन के निर्विरोध संयोजक चुने जाने पर दी बधाई

रायपुर,,,पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय के सेवानिवृत कर्मचारियों ने अपने ,, छत्तीसगढ़ विश्वविद्यालयीन पेंशनर्स कल्याण समिति ,, के बेनर तले नया रायपुर के मंत्रालय में अधिकारी , कर्मचारी फेडरेशन के विगत दिनों हुए चुनाव में कमल वर्मा के पुनः फेडरेशन के निर्विरोध संयोजक चुने जाने पर मंत्रालय जाकर हुए बधाई दिया

विदित हो कि कमल वर्मा के नेतृत्व में फेडरेशन नई उचाइयों को छूते हुए कर्मचारी हित में निरंतर कार्य किये हैं जिसका यह सुखद परिणाम है कि वे पुनः फेडरेशन के निर्विरोध संयोजक बने हैं l

कमल वर्मा और उनके प्रांतीय प्रवक्ता चंद्र शेखर तिवारी और उनकी पूरी टीम को छत्तीसगढ़ विश्वविद्यालयीन पेंशनर्स कल्याण समिति के अध्यक्ष प्रदीप कुमार मिश्र और सचिव तीर्थ राम यादव ने कमल वर्मा और उनकी पूरी टीम को बहुत बहुत बधाई और ढेरसारी शुभ कामनाएं देते हुये श्री वर्मा से आग्रह किये कि प्रदेश के समस्त विश्वविद्यालयीन कर्मचारियों को सातवें वेतन मान के आधार पर पेंशन आदेश जारी कराने के लिए पहल करने का निवेदन किया गया

उक्त आदेश के लिए वित्त विभाग में विगत चार पांच माह से अटकी पड़ी है उक्त आदेश शीघ्र जारी करवायें साथ ही आप यूं ही सभी कर्मचारियों की समस्याओं को एक साथ लेकर कर्मचारीहित में निरंतर कार्य करते हुए प्रगति के नये नये सोपान तय करें l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *