देवादा सरपंच ग्राम विकास के साथ- साथ ग्रामीणों के सुख दुःख में करती है आर्थिक सहयोग

पाटन। सरपंच और ग्राम पंचायत हर जरूरतमंद व्यक्ति को आर्थिक सहायता प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। जनपद पंचायत पाटन के ग्राम पंचायत देवादा सरपंच श्रीमती लक्ष्मी नीलू वर्मा गांव की सरपंच निर्वाचित होने के बाद ग्रामीणों के हर सुख दुःख में शामिल होकर गांव के जरूरत मंद व्यक्ति को आर्थिक मदद कर रही है।

विगत दिनों गांव में कल्याणी यादव की बेटी की शादी में सरपंच श्रीमती लक्ष्मी नीलू वर्मा द्वारा 5000 की सहयोग राशि दी गई। श्रीमती वर्मा ने सरपंच निर्वाचित होने के दूसरे दिन से ही गांव के हर जरूरतमंद गरीब परिवार के सुख और दुःख के कामों में शामिल होकर उन्हें आर्थिक सहायता प्रदान करती है। श्रीमती वर्मा का कहना है कि गांव में केंद्र और राज्य शासन की योजनाओं के क्रियान्वयन, ग्रामीण विकास , प्रधानमंत्री आवास योजना में पात्र हितग्राहियों को पक्के मकान, गांव में सड़क,पानी,बिजली नाली निर्माण के साथ साथ जरूरतमंदों के कल्याण में अपनी सहभागिता निभा कर जिस मतदाता ने उन्हें अपना प्रतिनिधि चुना है। उनके भरोसे पर खरा उतरने हर संभव प्रयास जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *