खबर हेमंत तिवारी
पाण्डुका/ बीते सप्ताह भर पहले से कनिष्ठ यंत्री सी एस पी डी सी एल कार्यालय पांडुका के अंतर्गत आने वाले अंचल के ऐसा कोई गांव नहीं होगा जहां इस बार बिजली विभाग की लचर व्यवस्था देखकर सभी हलाकान और परेशान न हुआ हो यह पहली दफा हुआ है जब इतनी लंबी समय तक बिजली व्यवस्था बाधित हुआ है और विभाग के कर्मचारी अधिकारी इस पर जरा भी ध्यान नहीं दे रहे हैं ग्रामीण अंचलों के जंगल से लगे गांव में बिजली नहीं रहती जिस वजह से जंगली जानवर सांप बिच्छू का डर हमेशा रहता है साथ ही

,,,,पेयजल को लेकर लोग परेशान है। नल जल योजना एवं घरों में स्वयं के निजी पंप से पेयजल की व्यवस्था है पर बिजली नहीं होने से लोग पानी के लिए तरस रहे हैं साथ ही जतमई मंदिर सहित सांकरा सब स्टेशन सबसे ज्यादा सर दर्द बना हुआ है यहां आए दिन बिजली व्यवस्था हल्के से हवा पानी में बाधित हो जाता है और फोन करने पर अधिकारी कर्मचारी को जवाब नहीं देते फोन रिसीव भी नहीं करते तो वही लगभग हफ्ता भर पहले आंधी तूफान से गिरे ग्राम पंचायत अतरमरा में बस्ती में तार गिरे हुए हैं एवं खंभे झुक हुए हैं जिसे आज तक सुधारा नहीं गया आसपास घर वाले मोहल्ले वालों कोहमेशा गुजरते समय खतरा का एहसास होता है पर बिजली विभाग के कर्मचारियों अधिकारियों को शिकायत करने के बाद कोई सुनवाई नहीं कर रहे हैं और तो आप क्षेत्र के जिला एवं जनपद प्रतिनिधियों सहित सरपंचों ने भी लिखित आवेदन देकर व्यवस्था सुधारने की मांग की थी पर उनका शिकायत पर भी ध्यान नहीं दे रहे हैं

अंचल के फूलझर , मुरमुरा, गाड़ाघाट , तौरेंगा कुसुमपानी दीवना ,जैसे अंचल के सभी गांव के आम आदमी बिजली विभाग के जिला कार्यालय का घेराव का मन बना रहे हैं।
