अमलेश्वर पुलिस ने जुआ खेलते कांग्रेस नेता सहित 15 को किया गिरफ्तार

पाटन। दुर्ग जिला अंतर्गत अमलेश्वर थाना क्षेत्र में 4 मई को जुआ खेलने की जानकारी अमलेश्वर थाना के स्टाफ को मुखबिर के द्वारा मिली। जिस पर थाना प्रभारी अमलेश्वर के दिशा निर्देशानुसार पेट्रोलिंग गाड़ी रवाना हुआ और मुखबिर के बताए पता पर पहुंचकर घेराबंदी कर 15 जुंवरियो को हिरासत में लिया गया। जहां जुमला 124000 नकद साथ में ताश के 52 पत्ते भी बरामद पुलिस के द्वारा किया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार नगर पालिका अमलेश्वर क्षेत्र अंतर्गत खुडमूडा के गोपा बाड़ी के पास हार जीत का दांव लगाकर ताश पत्ती से जुआ खेला जा रहा था। जिस पर जुआ एक्ट के तहत कार्यवाही की गई है। आपको बता दें जुआ खेलते हुए कांग्रेस नेता छाया अमलेश्वर पालिका अध्यक्ष मोरध्वज मोनू साहू, सुरेश बिजवानी, पवन सोनकर, दुर्गेश विश्वकर्मा, महेंद्र वर्मा, सुरेश कुमार, रामू तांडी, राजेश चंद्रवंशी, उमेश याव डिकेश्वर सोनकर, ईश्वर सोनकर, चुम्मन देवांगन, हेमलाल निषाद, दीपक वर्मा, दीपक ध्रुव, को पुलिस के द्वारा पकड़ा गया है। जहां जुमला 124000 सहित 52 पत्ती ताश को पुलिस के द्वारा जब तक किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *