झीट के विजेता खिलाडी हुए सम्मानित

पाटन. हाल हि 25 अप्रेल से 27 अप्रेल तक अंडर 12 बालक बालिका और सीनियर महिला, पुरुष वर्ग के लिए राज्य स्तरीय खो खो प्रतियोगिता का आयोजन पाटन ब्लॉक के ग्राम पहन्दा मे हुआ। जिसमे प्रदेश भर के लगभग 60 टीमो ने इस प्रतियोगिता मे अपने जिलो का प्रतिनिधितव किया। वही जिसमे दुर्ग जिला टीम ओवर आल चैंपियन्स रही जिसमे 12 वर्ष बालक प्रथम स्थान 12 वर्ष बालिका चतुर्थ स्थान, सीनियर महिला दुर्ग कि टीम प्रथम स्थान,पुरुष टीम ने प्रथम स्थान पर रही । दुर्ग जिला कि टीम मे अधिकतर खिलाडी ग्राम झीट के शामिल थे , इन खिलाडियों के शानदार प्रदर्शन करते हुए दुर्ग जिला की टीम को चैंपियन बनाने मे अपनी महत्वपूर्ण योगदान दिया। इस प्रतियोगिता मे 12 वर्ष बालक बेस्ट डिफेंडर करण यादव झीट, बेस्ट चेजर छायांक कौशिक झीट, सीनियर बालिका बेस्ट डिफेंडर ईशा यादव, पुरुष मे देवेश सार्वे आल राउंडर, ओंकार कौशिक को बेस्ट डिफेंडेर का इनाम प्रदान किया गया। विजेता प्राप्त होने पर सभी खिलाडियों को एडवेंचर के सदस्यों के द्वारा सम्मानित किया गया इस अवसर पर मुख्य रूप से मोहन लाल साहू , पवन ठाकुर, अनिल दास मणिकपुरी, राजेश्वर सिन्हा,मनोहर खुटे, संतोष पटेल, दिगेश साहू, तरुण सिन्हा, गिरीश कौशिक, जयदीप सिन्हा, गोपेन्द् सिन्हा, कुम्लेश सिन्हा पुरुषोत्तम सिन्हा ग्रामवासी, प्रशिक्षकों ने खिलाडियों को बधाई प्रेषित किये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *