शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय केसरा (पाटन) में समर क्लासेस की शुरुआत इंडस कंपनी एवं समग्र शिक्षा, रायपुर के मार्गदर्शन में विद्यार्थियों को मिल रहा व्यावसायिक प्रशिक्षण

केसरा, पाटन (दुर्ग)। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय केसरा, जो कि पाटन विकासखंड के अंतर्गत आता है, में इस वर्ष ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास हेतु समर क्लासेस का आयोजन किया गया है। यह विशेष प्रशिक्षण कक्षाएं समग्र शिक्षा, रायपुर के निर्देशानुसार एवं इंडस कंपनी के मार्गदर्शन में संचालित की जा रही हैं

।विद्यालय के प्राचार्य श्री वी.पी. कुम्भकार ने बताया कि इन समर क्लासेस का उद्देश्य विद्यार्थियों को छुट्टियों के समय में भी रचनात्मक एवं व्यावसायिक शिक्षा से जोड़ना है, जिससे उनका कौशल विकास हो सके। मीडिया विषय के अंतर्गत चल रहे प्रशिक्षण सत्र का संचालन व्यावसायिक प्रशिक्षक श्री भारत भूषण साहू द्वारा किया जा रहा है।यह संपूर्ण कार्यक्रम इंडस कंपनी के राज्य समन्वयक श्री आदित्य पिल्लई एवं श्री ब्रिजेश शुक्ला के निर्देशन एवं निगरानी में आयोजित किया जा रहा है। इंडस कंपनी द्वारा प्रदान की गई तकनीकी सहायता एवं मार्गदर्शन के कारण यह कक्षाएं और अधिक प्रभावशाली हो रही हैं।विद्यालय परिवार, छात्र-छात्राएं एवं अभिभावकों ने इस पहल का स्वागत करते हुए इसे गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की दिशा में एक प्रेरणादायी कदम बताया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *