संगठन की ताकत भाजपा के देव तुल्य कार्यकर्ता है -सुरेंद्र कौशिक

भाजपा दुर्ग जिला अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक अमलेश्वर मंडल संगठनात्मक दौरा संपन्न

दुर्ग जिला भाजपा अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक का संगठनात्मक मंडल दौरा कार्यक्रम की कड़ी में अमलेश्वर मंडल में महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुआ

आयोजित बैठक में मुख्य रूप से जिला भाजपा अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक, साथ में वरिष्ठ भाजपा नेता संजय बघेल, जिला कार्यालय मंत्री मनोज सोनी जिला मीडिया प्रभारी राजा महोबिया मंडल भाजपा अध्यक्ष कमलेश चंद्राकर पूर्व मंडल अध्यक्ष लोकमानी चंद्राकर युवा मोर्चा प्रदेश सह कोषाध्यक्ष नितेश साहू शुभम शर्मा पूर्व जिला पंचायत सदस्य हर्षा चंद्राकर उपस्थित रहे

|इस अवसर पर दुर्ग जिला भाजपा अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक ने संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी सदैव कार्यकर्ताओं की परिश्रम और मेहनत के चलते सदैव प्रगति के पथ पर अग्रसर है भारतीय जनता पार्टी सदैव पंच निष्ठा के आधार पर कार्य करती है और सदैव राष्ट्रवादी विचारधारा हमें देश को विश्व गुरु बनाने के लिए प्रेरित करता है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार ने देश को सदैव विश्व के सामने अग्रिम पंक्ति की ओर रखा है और हमें गर्व होना चाहिए कि हम उसे पार्टी के कार्यकर्ता है जिस पार्टी में नरेंद्र मोदी जैसे विश्व के सर्वमान्य नेता है आप सभी से आग्रह करता हूं संगठन के द्वारा जो भी कार्य हमें दिया जाता है सदैव पूरी ईमानदारी के साथ हमें पूर्ण करना है साथ ही साथ हम सब का दायित्व बनता है की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व वाली सरकार की जनहित करी विभिन्न योजनाओं का लाभ आम जनमानस को मिल सके इस सभी का आप सबको चिंतन करना है आप सभी की परेशानी मेरी परेशानी है जिला का अध्यक्ष होने के नाते आप सभी की समस्याओं का समाधान हो सके ऐसा मेरा प्रयास सदैव रहेगा

|आयोजित बैठक को वरिष्ठ भाजपा नेता संजय बघेल, मंडल भाजपा अध्यक्ष कमलेश चंद्राकर, पूर्व मंडल अध्यक्ष लोकमणी चंद्राकर ,पूर्व जिला पंचायत सदस्य हर्षा चंद्राकर ने भी संबोधित किया |

आयोजित बैठक में रजनीश श्रीवास्तव विनय महोबिया, अरुण सिंह रितेश शर्मा नवीन पवार तेखन सिंह राहुल दीवान जितेंद्र साहू फलेंद्र यादव चंद्रकांत साहू हिमांशु सिंह निरंजन दुबे,कैलाश यादव, रूपेंद्र साहू, रवि सिंगौर, घनश्याम कौशिक, लक्षमण यादव, सहित कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *