-छुरा@@@@@ जनपद पंचायत छुरा अन्तर्गत ग्राम मड़ेली के आदर्श प्राथमिक शाला मड़ेली में उच्च श्रेणी पद पर पदस्थ प्रधान पाठक श्री कल्याण सिंह यदु जी निवास ग्राम लोहझर (छुरा) जिला गरियाबंद (छत्तीसगढ़) 31साल की शिक्षकीय सफर में यदु जी ने निष्ठापूर्वक,गरिमामयी, संतोषजनक सेवा पूर्ण कर 31 दिसम्बर 2024 मंगलवार को सेवानिवृत्त हुए।
सेवानिवृत्त प्रधान पाठक कल्याण सिंह यदु के विदाई समारोह 30 अप्रैल 2025 बुधवार को पूर्व माध्यमिक शाला परिसर मड़ेली आयोजित कर भावभीनी विदाई दी गई। विद्यालय के समस्त शिक्षक, शिक्षिकाओं, स्कूल प्रबंधन समिति, एवं ग्रामवासियों द्वारा वरिष्ठ शिक्षक कल्याण सिंह यदु के सेवानिवृत्त होने पर गरिमामयी विदाई समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें विद्यालय परिवार के सदस्य,क्षेत्र के सभी सदस्य, क्षेत्र गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की शुरुआत स्वागत कविता से हुई। इसके पश्चात सेवानिवृत्त प्रधान पाठक एच आर साहू, सेवानिवृत्त प्रधान पाठक बी आर साहू एवं वरिष्ठ शिक्षकों ने कल्याण सिंह यदु सर जी के शैक्षणिक योगदान, और उनके प्रेरणादायक व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला। एच आर साहू कहा यदु सर जी बहुत ही सरल, सहज, निष्ठावान और ईमानदार शिक्षक हैं।उनका बच्चों और पालकों के साथ हमेशा से मधुर संबंध रहा है। जिन्होंने पूरी तन्मयता के साथ अपनी सेवा पूर्ण की।
जनपद अध्यक्ष मीरा ठाकुर ने कहा कि श्री के एस यदु सर बहुत ही सरल,सहज स्वभाव के व्यक्ति हैं। शिक्षा जगत में योगदान न केवल संकुल में बल्कि विकासखण्ड और जिला के लिए प्रेरणा स्रोत रहेगा। जिन्होंने अनवरत, निर्बाध रूप से बिना कोई शिकायत के 31 वर्षों तक प्राथमिक शालाओं में सेवा की।
वक्ताओं ने बताया श्री यदु सर जी अपने सम्पूर्ण सेवाकाल में न केवल विद्यार्थींयों के शैक्षणिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, बल्कि नैतिक मूल्यों के प्रति भी उन्हें सजग किया ।
कल्याण सिंह यदु सर जी अपने संबोधन में शिक्षक जीवन के विभिन्न अनुभवों को साझा करते हुए , भावुक लहज़े में कहा कि शिक्षा केवल ज्ञान का हस्तांतरण नहीं , बल्कि भावनात्मक जुड़ाव और चरित्र निर्माण का माध्यम है। उन्होंने युवा शिक्षकों को ईमानदारी, समर्पण और निरंतर आत्मविकास का संदेश दिया।
विदाई समारोह के दौरान विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया गया। विद्यार्थींयों द्वारा प्रस्तुत नृत्य, गीत, और भाषणों ने माहौल को संगीतमय बना दिया। कार्यक्रम के अंत में श्री के एस यदु जी को शाला परिवार, एवं ग्रामवासियों की ओर सम्मान चिन्ह, पुष्प गुच्छ उपहार स्वरूप भेंट किए गए। इस अवसर पर विद्यालय परिवार के सभी सदस्यों ने उन्हें स्वस्थ,सुखद एवं सक्रिय जीवन की शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम का संचालन चम्मन लाल साहू शिक्षक ने एवं आभार प्रकट किशन नंदे के द्वारा किया।
इस भावुक क्षण में उपस्थित सभी लोगों की आंखें नम थी,पर दिलों में श्री यदु सर के प्रति सम्मान और स्नेह की भावना स्पष्ट झलक रही थी। यह विदाई समारोह शिक्षा जगत के लिए एक प्रेरणास्पद आयोजन बन गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि- श्री मति मारी ठाकुर (अध्यक्ष जनपद पंचायत छुरा), अध्यक्षता- श्री कल्याण सिंह से.नि.प्र.पाठक मड़ेली), विशिष्ट अतिथि- श्री बी.आर.साहू (से.नि.प्र.पाठक मड़ेली), श्री एच आर साहू (से.नि.प्र.पाठक मड़ेली), श्री हरप्रीत सिंह हैप्पी (उपसरपंच), श्रीमति लक्ष्मी ठाकुर (पूर्व सरपंच), अति विशिष्ट – श्रीजोहत राम सिन्हा, भूषण ठाकुर,भंगी राम नेताम, गजेन्द्र ठाकुर, कामता प्रसाद साहू, भागीरथी ठाकुर, दिनेश्वर निषाद,किशन नंदे, भीखम सिंह ठाकुर,डियर साहू, तेजराम निर्मलकर, मनहरन सिन्हा, बिसहत निर्मलकर, सुमान ठाकुर, गोवर्धन ठाकुर,अगनु ध्रुव, राजूराम ध्रुव,गब्बर ठाकुर, रामविशाल निर्मलकर,बली ठाकुर, चम्मन लाल साहू (शिक्षक) अरुण कुमार साहू (शिक्षक),टायल प्रसाद पटेल (शिक्षक), एस कुमार ठाकुर, रुखमनीबाई ठाकुर,सातो ठाकुर,बुधा बाई, गणेशी बाई, कमला बाई, महेश्वरी ठाकुर, विषेश सहयोग रहा।समस्त शिक्षक शिक्षाएं एवं ग्राम वासी उपस्थित रहे
विदाई समारोह – सेवानिवृत्त प्रधान पाठक कल्याण सिंह यदु को दी भावभीनी विदाई, किया सम्मान
