बृजमोहन अग्रवाल को विश्वविद्यालय पेंशनर्स कल्याण समिति ने दी बधाई ,,

रायपुर,,रवि शंकर विश्वविद्यालय के पेंशनर्स कल्याण समिति के वरिष्ठ सदस्यों ने रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल के जन्म दिवस पर उनके निवास स्थान पहुंच कर उनके जन्म दिवस एवं लोकसभा में प्राक्लन समिति के सदस्य मनोनीत किए जाने पर बधाई देते हुए शुभकामना दिया

समिति के अध्यक्ष प्रदीप कुमार मिश्र एवं सचिव तीर्थ राम यादव ने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि बृजमोहन अग्रवाल राजनीति के अजेय योद्धा हैं, जिसने 47 साल की राजनीति में लगातार सात बार विधायक बने। वह अविभाजित मध्य प्रदेश के विधानसभा में उत्कृष्ट विधायक का पुरस्कार प्राप्त कर प्रभारी मंत्री बने । छत्तीसगढ़ राज्य के गठन होने के बाद से लगातार हर चुनाव जीत कर अलग-अलग विभागों के मंत्री बनकर छत्तीसगढ़ राज्य को संवारने का काम किया , वह अभी लोकसभा चुनाव में सांसद का चुनाव जीतकर छत्तीसगढ़ की जनता की बुलंद आवाज बनकर दिल्ली तक पहुंचा रहे हैं । आपके कार्यो को देखते हुए बृजमोहन अग्रवाल को जन्मदिन के दिन ही लोकसभा प्राक्लन समिति का सदस्यबनाये जाने पर सभी सेवा निवृत कर्मचारियों ने बधाई दी

lविश्वविद्यालय के पूर्व कुल सांसद एवं पूर्व अध्यक्ष श्रवण सिंह ठाकुर ने कहा कि मोहन भैया को छत्तीसगढ़ राज्य की राजनीति का चाणक्य माना जाता है, उन्हें अपनी बुद्धि से अपनी पार्टी के सदस्यों को जिताने में महारत हासिल है , जिसे भाजपा के शीर्ष नेताओं ने हर बार आजमाया है। समय पड़ने पर अपने जमीनी कार्यकर्ताओं के हितों की रक्षा के लिए अपनी राजनीतिक को भी दांव में लगा देते हैं , इसलिए उन्हें ,,यथा नाम तथा गुण ,, की उपाधि प्राप्त है । अभी हाल ही में नौकरी से बर्खास्त 2621 बी एड सहायक शिक्षकों की मांगों का समर्थन करते हुए मुख्यमंत्री जी से आग्रह कर बहाली करने में महत्वपूर्ण योगदान दिए हैं । पद की परवाह न करते हुए समग्र छत्तीसगढ़ की जनता की सेवा करना ही उनकी पहचान है।

बधाई देने वाले में प्रदीप कुमार मिश्र, तीर्थ राम यादव , श्रवण सिंह ठाकुर , राकेश शुक्ला, शिरीष त्रिवेदी, मोहम्मद अकील शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *