खबर हेमंत तिवारी
छुरा/प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना अंतर्गत विकासखंड छुरा के दूरस्थ अंचलों में सड़क वा पुलिया का निर्माण हो रहा है जिसमें ठेकेदार द्वारा कोताही बरती जा रही है। निर्माण के बाद पानी तराई को लेकर ध्यान नहीं दिया जा रहा है पानी की सही तराई नहीं होने से भविष्य में पुलिया की मजबूत नहीं होगा।मापदंड का अभाव सड़क पर साफ दिख रहा है।डामर अभी से जवाब दे रहा है।

वहीं ग्रामीणों की माने तो ठेकेदार निर्माण कार्य तो कर रहे पर पानी का ताराई नहीं करवा रहा है मौके पर पहुंचे मीडिया की टीम में जब विभाग की इंजीनियर से बात की तो उन्होंने ठेकेदार के साइड मैनेजर को नंबर दिया , बात करने पर बताया कि अभी तो तक ऊपर वाला पानी गिरा रहा है ।तो पानी डालने की जरूरत नहीं है।।

इस प्रकार कहने का मतलब है भगवान भरोसे कम हो रहा है तो पानी भी भगवान ही डालेंगे इस तरह अटपटा जवाब सुनकर लगता है कि अगर पानी नहीं गिरता तो यहां पानी का उपयोग नहीं होता इस तरह पुलिया में निर्माण को लेकर फोटो स्पष्ट इशारा कर रहा है कि काम के गुणवत्ता कैसा है ।यह नजारा रक्सी से नवाडीह (केवटीझर) तक बन रहा सड़क और उसके पुलिया की बात है।लगभग 2,40 किलों मीटर तक बने सड़क में सूचना पटल में 2024 तक कार्य पूर्ण की अवधि बताया गया है।और वही सड़क किनारे लगे बोर्ड पर आधे अधूरे जानकारी लिखा गया है।इस प्रकार विभाग के अधिकारी के समझाइश के बाद भी निर्माण कार्यों में जमकर अनदेखी हो रही है।।
