रानीतराई,,, महिला एवं बाल विकास परियोजना पाटन के तहत कुपोषण मुक्त हेतु चयनित ग्राम पंचायत पहदा झा के आंगनवाड़ी में पोषण पखवाड़ा का अंतिम दिवस पर गांव के सरपंच दिनेश ठाकुर द्वारा कुपोषित बच्चों के लिए पोषण खजानी की व्यवस्था की गई जिसमें चना ,गुड़ फल्ली , मुर्रा , मूंग चिक्की आदि शामिल है।
स्वास्थ्य कार्यकर्ता ANM दीपेश्वरी वर्मा और RHO अर्जुन साहू द्वारा कुपोषण से बचने की जानकारी दी गई चना प्रोटीन से भरपुर होता है जो मांसपेशियों के विकास के लिए बहुत महत्वपूर्ण होता है। कुपोषित बच्चों के शारीरिक विकास के लिए यह बहुत महत्वपूर्ण है। चने में फाइबर भी होता है जो पाचन क्रिया को स्वस्थ रखता है। मूंगफली से ऊर्जा और कैलोरी दोनों मिलती है जो बच्चों के वजन बढ़ाने में सहायक है।
इस कार्यक्रम में गांव की सरपंच दिनेश ठाकुर, उप सरपंच भगवन्तिन यदु ,न्लीलाधर ,प्रेम प्रताप ,मितानीन दुर्गा ,सीता, संगीता ,वैशाखीन ,एएनएम दीपेश्वरी वर्मा RHO ललित साहू, कार्यकर्ता कामिनी वर्मा, चंद्रिका यादव ,सहायिका ओम लता, मनीषा एवं गांव की महिलाएं अनीता, उमा कुसुम, डोमेश्वरी, कृति ,कविता आदि शामिल हुऐ।
