पोषण पखवाड़ा: समापन दिवस महिला एवं बाल विकास परियोजना पाटन के तहत ग्राम पंचायत निपानी में पोषण पखवाड़ा को आज अंतिम दिवस के रूप में मनाया गया ।
इस अवसर पर पर्यवेक्षक श्रीमती ममता साहू द्वारा पोषण संबंधी जानकारी दी गई ।पोषण संबंधी जागरूकता और स्वस्थ आदतों को बनाए रखने के लिए भविष्य की योजनाओं पर सुझाव दिया गया। लोगों को अपने दैनिक जीवन में स्वस्थ खान पान की आदतों को अपने के लिए प्रोत्साहित किया गया।
इस कार्यक्रम में गांव के नवनियुक्त सरपंच श्री राजेश ठाकुर जी, पंच हेमलता सोनकर, लता सिंह, पर्यवेक्षक मैडम श्रीमती ममता साहू, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता संतोषी पांडे, सोहद्रा सिन्हा, डामिन सिन्हा, सरस्वती निषाद, सहायिका सातों सिन्हा, रूपोतीन, राधा ,लीलावती ग्रामीण महिलाएं कमला ,केसरी, खेमन ,अंजू, उमेश्वरी ,पूनम सिन्हा संध्या सिन्हा ,हसीना आदि शामिल हुई।
