देवरीबंगला / विधायक कुंवर सिंह निषाद देवरी ब्लॉक के ग्राम मार्रीबंगला में तीन दिवसीय मानस गान सम्मेलन के मुख्य अतिथि थे। उन्होंने दीप प्रज्वलन, भगवान श्री रामचंद्र जी की पूजा अर्चना कर मानस सम्मेलन का शुभारंभ किया। मां शीतला मानस प्रचार समिति एवं ग्रामीणों द्वारा आयोजित मानस सम्मेलन में विधायक ने कहा की छत्तीसगढ़ में भगवान श्रीराम और रामायण के प्रति अगाध श्रद्धा है। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार आने के बाद भगवान श्रीराम से जुड़े प्रतीकाें की सांस्कृतिक पहचान को प्रोत्साहित किया। भांचा श्रीराम के प्रति लोगों की आस्था को ध्यान में रखते हुए कांग्रेस सरकार ने राम वन गमन पथ परियोजना प्रारंभ की। छत्तीसगढ़ सहित पूरी दुनिया में रामायण का मंचन और मानस गान के जरिए आराध्य देव की पूजा-अर्चना की जाती है । छत्तीसगढ़ की संस्कृति में रामायण का स्थान महत्वपूर्ण है। रामचरितमानस हमारी सांस्कृतिक व संस्कार की धरोहर है। मानस सम्मेलन को जनपद अध्यक्ष कांति सोनबरसा, भाजपा जिला अध्यक्ष चेमन देशमुख, सरपंच हिना साहू ने भी संबोधित किया।इस अवसर पर आशीष तिवारी, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष कोदूराम दिल्लीवार, पूर्व सरपंच केशव शर्मा, भाजपा मंडल अध्यक्ष विवेक वैष्णव, दिलिप साहू, एवं आयोजक समिति के पदाधिकारी मंशाराम साहू, लालूराम लाटिया, गेंदलाल मलेकर, माधवराम कुलेंद्र एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे।
रामायण हमारी सांस्कृतिक व संस्कारों की धरोहर है: कुंवरसिंह
