महाविद्यालय में नशा मुक्ति पर जागरूकता कार्यक्रमआज दिनांक 12 अप्रैल 2025 को शहीद नंदकुमार पटेल शासकीय महाविद्यालय बीरगांव रायपुर में, प्राचार्य डॉ प्रीति शर्मा की अध्यक्षता में यूथ रेड क्रॉस सोसाइटी तथा राष्ट्रीय सेवा योजना के संयुक्त तत्वाधान में तंबाकू अवेयरनेस प्रीवेंशन और प्रोहिबिशन( COTPA ACT2003)विषय पर व्याख्यान आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में डाॅ एल.एस .गजपाल, प्रोफेसर, समाजशास्त्र एवं समाज कार्य अध्ययनशाला, पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय, रायपुर तथा डॉ़ निखिल मोतीरमानी इंटरवेंशनल कार्डियोलॉजिस्ट, श्री नारायण हॉस्पिटल रायपुर ने अपना व्याख्यान दिया। कार्यक्रम का प्रारंभ प्राचार्य के स्वागत उद्बोधन द्वारा किया गया। प्राचार्य ने अपने उद्बोधन में आमंत्रित सम्माननीय वक्ताओं के साथ समस्त प्राध्यापकों एवं प्रतिभागियों का स्वागत करते हुए कार्यक्रम के उद्देश्य एवं उसकी प्रासंगिकता पर चर्चा की। मुख्य वक्ता प्रोफेसर एल.एस गजपल ने तंबाकू और उनसे होने वाले दुष्प्रभावों को सामाजिक परिप्रेक्ष्य में स्पष्ट करते हुए, युवाओं में टोबैको एडिक्शन के साथ-साथ अन्य नशीली पदार्थों की जानकारी दी, ।नशे की शुरुआत किस तरह से इसे एक बार महसूस करने और आनंद लेने के उद्देश्य से, प्रारंभ होकर बाद में व्यसन बन जाता है इस पर उन्होंने बहुत विस्तार पूर्वक चर्चा की।नशा कोई भी हो किन्तु उसका दुष्परिणाम न केवल व्यक्तिगत तौर पर व्यक्ति के शारीरिक स्वास्थ्य को प्रभावित करता है बल्कि उसके परिवार एवं समाज पर भी उसके गंभीर दुष्परिणाम सामने आने लगते हैं। आज समाज में नशे की लत जिस तरह से बढ़ रही है उसके लिए विद्यालयों, महाविद्यालयों एवं अन्य सामाजिक स्थलों पर इसकी रोकथाम कैसे की जाए ,इसके लिए शिक्षा एवं जागरूकता की महती आवश्यकता पर आपने जोर दिया। द्वितीय वक्ता डॉ निखिल मोतीरमानी जो एक चिकित्सक एवं हृदय रोग विशेषज्ञ हैं ,ने अपने वक्तव्य में तंबाकू व उनसे होने वाली बीमारियों के वैज्ञानिक परिप्रेक्ष्य में बहुत ही विस्तृत रूप में जानकारी प्रदान की।जिसमें उन्होंने तंबाकू तथा नशीले पदार्थों से होने वाली बीमारियों जैसे कि कैंसर, हार्टअटैक, पैरालिसिस मेमोरी लॉस की जानकारी भी प्रदान की । नशे की लत लगने के प्राथमिक लक्षणों तथा अन्य स्तरों पर जो संचरण होते हैं उन्हें भी विस्तार पूर्वक स्पष्ट किया। वक्ताओं ने नशीले पदार्थ तथा उसके सेवन को लेकर समाज में भ्रांतियों के बारे में बताते हुए उनको स्पष्ट किया। छात्रों की जिज्ञासाओं का बहुत ही सरल शब्दों में समाधान किया। कार्यक्रम के अंत में यूथ रेड क्रॉस समिति के संयोजक डॉ युगबोध पटले द्वारा धन्यवाद ज्ञापन किया गया ।कार्यक्रम मे डॉक्टर कविता कोसरिया प्रभारी राष्ट्रीय सेवा योजना का भी योगदान रहा और कार्यक्रम का संचालन डॉ रोज मीना कुजूर एवं डॉ कविता कोरिया ने किया।कार्यक्रम में महाविद्यालय एवं अन्य महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने भी सहभागिता की।
शहीद नंदकुमार पटेल शासकीय महाविद्यालय बीरगांव में नशा मुक्ति पर जागरूकता कार्यक्रम
