घुघुवा में क्षेत्र का पहला जनसमस्या निवारण केंद्र का शुभारंभ शनिवार 12 अप्रैल को

पाटन। पाटन ब्लॉक के ग्राम घुघुवा क(नारायणपुर) में जिले का पहला जन समस्या निवारण केंद्र खुलने जा रहा है। यह पहल जनपद पंचायत पाटन के सभापति युवा भाजपा नेता समाजसेवी शिक्षाविद इंजिनियर प्रणव शर्मा जी द्वारा किया जा रहा है, जन समस्या निवारण केंद्र का शुभारंभ संध्या 4 बजे शनिवार 12 अप्रैल को हनुमान जयंती के शुभ अवसर पर घुघुवा में दुर्ग लोकसभा के लोकप्रिय सांसद महोदय माननीय विजय बघेल जी द्वारा फीता काटकर किया जाएगा। जानकारी मिली है कि इस जनसमस्या निवारण केंद्र में जनता की समस्याओं को सुना जाएगा, संभव हो तो उसका त्वरित निराकरण किया जाएगा। वहीं जिस समस्या का निवारण शासन स्तर से संभव हो उसे शासन प्रशासन तक पहुंचाया जाएगा, यथासंभव उचित प्रयास करके लोगों की समस्याओं का समाधान नियमित रूप से उपस्थित होकर किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *