पाटन विधान सभा स्तरीय “सक्रिय कार्यकर्ता सम्मेलन में वक्ताओं ने पार्टी के इतिहास पर चर्चा किया

पाटन: भारतीय जनता पार्टी, पाटन विधानसभा स्तरीय सक्रिय कार्यकर्ता सम्मेलन” ऑडिटोरियम में आयोजित किया गया इस आयोजन में वक्ताओं को जिलाध्यक्ष के द्वारा विषय दिया गया था उसी पर सभी वक्ताओं ने अपनी बात रखी जिसमें मुख्य वक्ता सांसद विजय बघेल रहे वक्ता के रूप में जिला प्रभारी राजीव अग्रवाल ,भाजपा जिला अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक ,पूर्व जिला भाजपा अध्यक्ष जितेंद वर्मादुर्ग से आए कार्यक्रम के संयोजक दिनेश देवांगन ने अपने संबोधन में बताया कि भाजपा का स्थापना दिवस पखवाड़ा को 15 से बढ़ाकर अब 25 अप्रैल तक कर दिया गया है पार्टी का लक्ष्य में समाज के अंतिम व्यक्ति तक केंद्र एवं प्रदेश योजनाओं को पहुंचाना है दुर्ग जिला भाजपा उपाध्यक्ष दिलीप साहु ने भाजपा के इतिहास पर चर्चा किया पूर्व जिला अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा ने कहा कि जो केवल नाम के लिए सक्रिय सदस्य बने है उनसे बात कर उन्हें सक्रिय किया जावे आज का कार्यक्रम केवल सम्मेलन नहीं है जबकि यह कार्यशाला है पार्टी ने किस तरह संघर्ष कर आज के समय में केंद्र एवं राज्य के सत्ता में है अटल बिहारी बाजपेई ने कभी विचारधारा से समझौता नहीं किया श्री अटल के कारण ही भाजपा लगातार आगे बढ़कर सरकार बनाई भाजपा जिला अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक ने कहा कि अब अयोध्या के बाद अब मथुरा की बारी है इसलिए श्री राम के साथ जय श्री कृष्ण भगवान की जय घोष लगाएंगे श्री कौशिक ने कहा सत्ता एवं संगठन में कैसे तालमेल हो इसकी चिंता करना है पंच से पार्लियामेंट तक हमारी सरकार है सभी तालमेल से काम करेंगे तभी जनता तक पार्टी की बात पहुंचा सकते है मोदी जी के सपने को पूरा करना है इसके लिए सभी कार्यकर्ताओं को तन एवं मन से सजगता से काम करना होगा सांसद विजय बघेल ने कहा कि पार्टी में सभी ने अपनी जवाबदारी निभाई है नगरीय निकाय एवं त्रिस्तरीय पंचायत में सबसे ज्यादा जन प्रतिनिधि जीत कर आए है सांसद ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में देश लगातार प्रगति कर रह है एवं जन हित के मुद्दे संसद भवन में पारित किए जा रहे है श्री बघेल ने सभी को भाजपा के स्थापना दिवस की शुभकामना दिया मंच संचालन पूर्व मंडल अध्यक्ष खेमलाल साहु ने किया आभार प्रदर्शन पाटन मंडल अध्यक्ष रानी बंछोर ने किया पाटन मंडल अध्यक्ष रानी केशव बंछोर ,अमलेश्वर मण्डल अध्यक्ष कमलेश चंद्राकर,दरबार मोखली मंडल अध्यक्ष ज्योति प्रकाश साहू ,कुम्हारी मंडल अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंहा,महामंत्री अखिलेश मिश्रा , दिलीप साहु,संजय बघेल,नगर पंचायत अध्यक्ष योगेश निक्की भाले,उपाध्यक्ष निशा सोनी,हर्षा चंद्राकर,पूर्व मंडल अध्यक्ष खेम लाल साहु,लोकमणि चंद्राकर, लालेश्वर साहु, जिला महिला मोर्चा अध्यक्ष दिव्या कलिहारी,राजा पाठक,मेहतर वर्मा, जनपद अध्यक्ष कीर्ति नायक,जनपद उपाध्यक्ष कमलेश वर्मा, अमलेश्वर पालिका अध्यक्ष दयानंद सोनकर,कुम्हारी पालिका अध्यक्ष मीना वर्मा, नारद साहू, राजेश चंद्राकर,शुभम् शर्मा,कुम्हारी से राकेश पांडेय, गोल्डी गोस्वामी,केशव बंछोर, राजू निषाद, निर्मल जैन,पारखत साहु, हरिशंकर साहु,सरपंच चंद्रिका साहु, इसके अलावा पार्टी के जनपद सदस्य ,पार्षद , सरपंच, पंच बूथ अध्यक्ष उपस्थित रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *