अब आरटीओ का नए वित्तीय वर्ष में नया वसूली शुरू-नए नंबर के नाम पर जनता लूट रही- विजय झा

रायपुर छत्तीसगढ़ राज्य कर्ज में डूबी हुई एक राज्य है। छत्तीसगढ़ राज्य में 1 अप्रैल से नए वित्तीय वर्ष लागू हुआ है और सरकार जनता को चूसना प्रारंभ कर दी है। आम आदमी पार्टी के कर्मचारी विंग के प्रदेश अध्यक्ष विजय कुमार झा ने बताया है कि अब आरटीओ दो पहिया वाहन जो वर्ष 2019 से पंजीकृत है, उनमें नए नंबर के नाम पर प्रति दो पहियां वाहन मालिक से ₹365/-तथा चार पहिया वाहनों से 500/-से 800/-रू लेकर नंबर दे रही है। सरकारी कर्मचारियों में इस बात की चिंता है कि जिस प्रकार बिना हेलमेट के कलेक्टर कार्यालय स्थित विभिन्न कार्यालयों में प्रवेश वर्जित था। वैसे ही कल अंतिम दिन बताकर लोगों से नए नंबर आबंटित किया जा रहा है। कल शुक्रवार सप्ताह का अंतिम कार्य दिवस है। इसके बाद यदि कड़ाई होगी तो पुनः जनता के साथ कर्मचारियों में भी लड़ाई होगी। श्री झा ने परिवहन मंत्री से मांग की है कि जनता और कर्मचारियों को सुविधा दें‌ प्रदेश की जनता को दुधारू गाय न समझा जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *