19 मार्च को होगा पाटन नपा उपाध्यक्ष का निर्वाचन

पाटन,,नगर पंचायत अध्यक्ष ,पार्षद के शपथ ग्रहण के पश्चात अब उपाध्यक्ष का चुनाव 19 मार्च बुधवार को 11 बजे से प्रारंभ होगा नगर पंचायत उपाध्यक्ष चुनाव की सूचना जारी होते ही दोनों दलों में सक्रियता बढ़ गई तुरंत ही बैठकों का दौर प्रारंभ हो गया है

उपाध्यक्ष का निर्वाचन जनपद पंचायत के सभागार में संपन्न की जावेगी

Oplus_131072
Oplus_131072
Oplus_131072

ज्ञात हो कि नगर पंचायत पाटन के निर्वाचन में कांग्रेस से 7 एवं भाजपा से 8 पार्षद चुन कर आए है जिससे भाजपा का दो मत अधिक है भाजपा के एक पार्षद अधिक है एवं अध्यक्ष का मत होगा कांग्रेस भी उपाध्यक्ष चुनाव में भाजपा को वाक ओवर नहीं देना चाहेगी इसलिए कांग्रेस उपाध्यक्ष चुनाव प्रत्याशी खड़ा करेगी भाजपा उपाध्यक्ष चुनाव एवं प्रत्यासी के लिए जिला संगठन का रास्ता देखेगी जिला संगठन में प्रवेक्षक नियुक्ति के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी

Oplus_131072

विश्वस्त सूत्रों से पता चलता है कि कांग्रेस उपाध्यक्ष पद के लिए पुरुषोत्तम कश्यप का नाम आगे कर सकती है पार्षदों के राय सुमारी के बाद पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देश के पश्चात नाम तय होगा बताया जाता है कि नेता प्रतिपक्ष के लिए आभास दुबे का नाम आता है तो उपाध्यक्ष प्रत्यासी पुरुषोत्तम कश्यप हो सकते है चौंकाने वाली बात यह भी हो सकती है कि आभास दुबे या अन्य किसी को उपाध्यक्ष के प्रत्याशी होते है तो पुरुषोत्तम कश्यप को नेता प्रतिपक्ष की जवाबदारी दी जा सकती है अंतिम फैसला पूर्व मुख्य मंत्री भूपेश बघेल ही करेंगे

भाजपा में भी ऊहा पोह की स्थिती में है दावेदारी की लाइन लंबी होने से विचार के लिए जिला से नियुक्त प्रवेक्षक को कड़े अनुशासन का पालन करवाना होगा भाजपा में निशा सोनी का नाम में विचार हो सकता है श्रीमती सोनी एक बार पहले भी पार्षद के पद का निर्वहन कर चुकी है संगठन में महिला मोर्चा अध्यक्ष के पद में भी है ,हाई कमान में पकड़ मजबूत भी है

Oplus_131072

दूसरी ओर नेहा बाबा वर्मा की भी दावेदारी सामने आने की सूचना मिली है बाबा वर्मा के हाई कमान में ऊंची पकड़ उपाध्यक्ष के लिए भी नाम आ सकता है

खोरपा वार्ड 13 की पार्षद संगीता धुरंधर का नाम भी आगे बढ़ाया जा सकता है जिससे खोरपा वार्ड उपाध्यक्ष का प्रतिनिधित्व दिया जा सकता है

भाजपा चौंकाने वाली फैसला भी ले सकती है नेहा बाबा वर्मा अथवा संगीता धुरंधर को उपाध्यक्ष बना कर कुर्मी कार्ड खेलकर ग्राम अटारी, अखरा ,खोरपा को साध सकती है

दोनों ही दल उपाध्यक्ष चुनाव को दिलचस्प एवं मुकाबले वाली बनाने का प्रयास कर रहे है दोनों ही दल इस बार उपाध्यक्ष प्रत्यासी के।लिए नया नाम भी सामने ला सकते है दोनों ही दल अपने सदस्यों को सतर्क रहने के लिए प्रेरित किया है

बहरहाल पाटन नगर पंचायत का उपाध्यक्ष कौन बनेगा यह बात 19 मार्च को दोपहर दो बजे के आसपास ही पता चलेगा तब तक अटकलों का दौर जारी रहेगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *