पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय कर्मचारी संघ के संयुक्त तत्वाधान में होली मिलन

रायपुर,,,पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय कर्मचारी संघ के अध्यक्ष डा दिलीप धृतलहरे और सचिव संदीप खर्गवंशी ने बताया कि विश्वविद्यालय के मुख्य कार्यालय के सामने विवेकानंद गार्डन में वि वि परिवार के समस्त शिक्षकगण, कर्मचारी गण अधिकारी गण,सेवानिवृत्त कर्मचारीगण दैनिक वेतनभोगी कर्मचारी गण, संविदा कर्मचारीगण एवं सुरक्षा और सफाई कर्मचारीयों के साथ होली मिलन सौहाद्र पूर्ण वातावरण में होली मनाया

होली मिलन कार्यक्रम में डा शैलेंद्र पटेल कुलसचिव उप कुलसचिवगण में अनिमेश देवांगन, सनत कुमार वर्मा, नरेंद्र वर्मा और सहायक कुलसचिव खेमन सिंह कश्यप के साथ साथ छतीसगढ़ विश्वविद्यालयीन पेंशनर्स कल्याण समिति के अध्यक्ष प्रदीप कुमार मिश्र और सचिव तीर्थ राम यादव के साथ साथ वि वि के समस्त कर्मचारी संघ के समस्त पदाधिकारीगण और अपने पूरे साथियों की उपस्थिति में चार चाँद लगने से होली का यह रंग दुगुना समरसता लिए सौहाद्र पूर्ण वातावरण में मनाया गया

महिला और पुरुष दोनों के लिए अलग अलग पंडाल लगाए गए जिस से सभी कर्मचारी गण होली मिलन का यह पर्व भाई चारा और आपसी प्रेम भाव से युक्त होकर बिना मन मुटाव के और बिना किसी के भेद भाव के साथ मनाया गया l

सेवानिवृत कर्मचारीयों में गोरा चंद बघेल , प्रकाश ठाकुर , सुरेंद्र वर्मा आदि उपस्थित थे l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *