महिलाओं को घरेलू हिंसा के प्रति जागरूक करने रेडियो लोकवाणी का हिंसा को नो’ अभियान

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर देऊरझाल में आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर रेडियो लोकवाणी 89.6 FM द्वारा ‘हिंसा को नो’ अभियान के तहत ग्राम देवरझाल में एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया।

इस कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं को घरेलू हिंसा के प्रति जागरूक करना, पीड़ित महिलाओं को सहयोग देना और सखी केंद्र की जानकारी प्रदान करना था।

कार्यक्रम की समन्वयक चित्रा सिन्हा ने बताया कि पिछले ढाई वर्षों से ‘हिंसा को नो’ मुहिम के तहत विभिन्न गांवों में महिला समूहों के माध्यम से जागरूकता बढ़ाई जा रही है। उन्होंने कहा, “हमारा प्रयास है कि कोई भी महिला हिंसा को अपनी नियति न माने, बल्कि अपने अधिकारों के लिए खड़ी हो।

“कार्यक्रम में विशेष अतिथि सखी सेंटर की केंद्र प्रशासक अंशति साहू, काउंसलर कविता डोंगरे, एडवोकेट विजयलक्ष्मी, गौरी सिंह, कृति और किशोर साहू उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान ग्रामीण महिलाओं को सखी सेंटर, कानूनी सहायता और परामर्श सेवाओं की जानकारी दी गई। अतिथियों ने महिलाओं को हिंसा के विरुद्ध आवाज उठाने, शिक्षा और स्वावलंबन को बढ़ावा देने की अपील की

।कार्यक्रम के दौरान ग्रामीण महिलाओं को सखी सेंटर, कानूनी सहायता और परामर्श सेवाओं की जानकारी दी गई। अतिथियों ने महिलाओं को हिंसा के विरुद्ध आवाज उठाने, शिक्षा और स्वावलंबन को बढ़ावा देने की अपील की।हिंसा को नो’ अभियान के तहत ऐसे प्रयास महिलाओं को सशक्त बनाने और समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की दिशा में मील का पत्थर साबित हो रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *