
पाटन – छ.ग.शासन के निर्देशानुसार केन्द्रियकृत बोर्ड परीक्षा कक्षा 5 वीं एवं 8 वीं 17 मार्च से प्रारंभ हो रहा है। परीक्षा संचालन के निर्देश के साथ बर्ते जाने वाली गोपनीयता का अक्षरश: परिपालन हो के उद्देश्य से सेजस कन्या पाटन में जिला शिक्षा अधिकारी अरविंद मिश्रा ने विकास खण्ड के संकुल प्राचार्य व संकुल समन्वयकों की समीक्षा बैठक लेकर दिए सख्त निर्देश। बोर्ड परीक्षा के प्रश्न पत्र उठाव से लेकर थाने में रखना व परीक्षा दिवस को समय से पूर्व थाने से प्राप्त कर केन्द्राध्यक्षों को वितरण करना एवं परीक्षोपरांत कक्षा 5 वीं के उत्तर पुस्तिका को 20-20 के बंडल के क्रम में तैयार कर एक बड़ा सफेद कपड़ा में सीलबंद कर उस पर विवरण नीले स्केच पेन से अंकन करना एवं कक्षा 8 वी के उत्तर पुस्तिका को पीले रंग के कपड़े में सील बंद कर लाल स्केच पेन से विवरण अंकन करना और इसके बाद विकास खण्ड के समन्वय केन्द्र में जमा करना हेतु प्राचार्य को निर्देशित किया। परीक्षा अंतर्गत सम्पूर्ण प्रक्रिया में शामिल केन्द्राध्यक्ष, मूल्याकंन कर्ता , मुख्य मूल्याकंन कर्ता एवं पर्यवेक्षक सभी अपना कार्य पूर्ण जिम्मेदारी के साथ निर्वहन सुनिश्चित करें निर्देश दिया।विकास खण्ड अंतर्गत बनाए गए परीक्षा केंद्रो एवं उसके केन्द्राध्यक्षों के की सूची के साथ प्रयोजना कार्य की जानकारी एवं सह संज्ञानात्मक क्षेत्र की ग्रेड की जानकारी 10 मार्च तक विकास खण्ड कार्यालय में सील बंद लिफाफे में जमा करने बीईओ प्रदीप कुमार महिलांगे ने संकुल समन्वयकों को निर्देश देते हुए अपेक्षित जानकारियां जो आवश्यक है को समयबद्ध उपलब्ध कराने हेतु निर्देशित किया। नव भारत साक्षरता कार्यक्रम उल्लास अंतर्गत असाक्षरो की महापरीक्षा जो 23 मार्च को पूरे देश में होने जा रहा है के सम्बन्ध में आवश्यक जानकारी सह निर्देश जिला साक्षरता प्रभारी डॉ पुष्पा पुरषोत्तमन ने दी। साथ में विकास खण्ड अंतर्गत बनाए गए निर्धारित परीक्षा केंद्रों में असाक्षरों की बैठक व्यवस्था के बारे में चर्चा करते हुए उनके पंजीकरण के सम्बंध में विस्तार से जानकारी दिए। सहायक संचालक एवं केन्द्रियकृत बोर्ड परीक्षा के जिला परीक्षा प्रभारी अमित घोष ने परीक्षा के विभिन्न बारिकियों से अवगत कर सफल कार्यान्वयन हेतु निर्देश दिए। समीक्षा बैठक के दौरान जिला प्रशासन, समग्र शिक्षा परियोजना कार्यालय जिला दुर्ग के सहयोग से संचालित आचार्य विनोबा भावे शिक्षक सहायक कार्यक्रम के अंतर्गत ब्लॉक में पोस्ट ऑफ द मंथ जनवरी एवं फरवरी माह के ब्लॉक स्तर के विजेता शिक्षकों को जिला शिक्षा अधिकारी , सहायक संचालक एवं बीईओ द्वारा अवार्ड एवं प्रमाणपत्र से सम्मानित किया गया।

विनोबा ऐप शिक्षकों के लिए उपलब्ध कराया गया एक डिजिटल प्लेटफॉर्म है। उत्कृष्ट गतिविधियों को क्रियान्वित करने वाले शिक्षकों को पोस्ट ऑफ द मंथ पुरस्कार के लिए चुना जाता है। विनोबा ऐप शिक्षक समुदाय के लिए एक ऐसा मंच है जहां शिक्षकों के कार्यों की पहचान और सराहना होती है, यहाँ शिक्षक एक दुसरे के साथ कनेक्ट होते है, साथ ही विद्यालयीन गतिविधियों को एक दूसरे के साथ साझा करते है, शिक्षकों को प्रेरणा मिलती है। इस में मुख्य रूप से शिक्षा में नवाचार, शिक्षकों के कार्य सरल करने के लिए, शैक्षणिक गतिविधियां सभी से साझा करने के लिए शेयर एंड लर्न, तथा शिक्षकों के नवनवीन उपक्रम, TLM और शिक्षकों को शैक्षणिक सहायता तथा मार्गदर्शन मिलने के लिए विनोबा ऐप सहायक है। जिला विनोबा प्रोग्राम आफिसर प्राची तुमसरे ने कक्षा 1 से 5 तक दर्ज विद्यार्थियों का एंड लाइन असेसमेंट 7 मार्च से 12 मार्च तक करना है के सम्बन्ध में जानकारी दिए।
उत्कृष्ट दुर्ग प्रोग्राम और पोस्ट ऑफ द मंथ के तहत उत्कृष्ट कार्य करनेवाले टॉप 1 में आनेवाले कक्षा 10 वी हेतु शास उ मा वि पंहडोर और कक्षा 12 वी हेतु सेजस सेलूद को इसी क्रम में प्राथमिक विभाग में प्राथमिक शाला सांकरा एवं उच्च प्राथमिक विभाग में मीडिल स्कूल जमराव को पुरस्कार दिया गया । जे एन व्ही में उत्कृष्ट कार्य करने वाले प्राथमिक शाला कसही और उच्च प्राथमिक शाला बटरेल को भी पुरस्कृत किया गया। साथ ही पोस्ट ऑफ द मंथ के विजेता सीजा राय, परमानंद साहू एवं पिंकी उपाध्याय सेजस जामगांव एम को सम्मानित किया गया।
इस बैठक सह कार्यशाला में जिला शिक्षा अधिकारी अरविंद मिश्रा, सहायक संचालक अमित घोष नव भारत साक्षरता जिला प्रभारी डॉ पुष्पा पुरषोत्तमन बीईओ प्रदीप कुमार महिलागें बीआरसी खिलावन सिंह चोपडिया प्रोग्राम विनोबा टीम से प्रोजेक्ट ऑफिसर प्राची तुमसरे के साथ विकास खण्ड पाटन के संकुल प्राचार्य व संकुल समन्वयक उपस्थित थे।
