रायपुर,,,भारतीय विश्वविद्यालय संघ (AIU), नई दिल्ली के तत्वावधान में *38वे राष्ट्रीय अंतर-विश्वविद्यालयीय युवा उत्सव* दिनांक 3 से 07 मार्च तक एमिटी यूनिवर्सिटी, उत्तर प्रदेश, नोएडा में संपन्न हुआ
। इस आयोजन में पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय, रायपुर की टीम मैनेजर गणेश राम बेनर्जी के नेतृत्व में *परिचर्चा विधा* मे *सोमेश्वर प्रसाद गंजीर, शासकीय स्नातककोत्तर महाविद्यालय धमतरी* ने सक्रिय भागीदारी देते हुए अपने महाविद्यालय और पं. रविशंकर वि. वि. को द्वितीय स्थान दिलाते हुए गौरांवित् किया l
सोमेश्वर प्रसाद गंजीर की परिचर्चा में द्वितीय स्थान प्राप्ति न केवल उनकी व्यक्तिगत योग्यता का प्रमाण है, आपकी यह उपलब्धि महाविद्यालय और विश्वविद्यालय के लिए भी गर्व की बात है। राष्ट्रीय युवा उत्सव में सोमेश्वर की ये अहम भागीदारी पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय को राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित किए।
