पाटन।श्रीमद्भागवत कथा के तीसरे दिन रविवार को कथा व्यास से कथा वाचिक रेणुका दीदी गोस्वामी ने सती चरित्र, ध्रुव चरित्र, कपिलेश्वर अवतार की कथा सुनाई। उन्होंने कहा कि इस दुनिया में भागवत महापुराण से बढ़कर कोई अमृत नहीं है। एक तरफ अमृत और एक तरफ कथा रखें तो भवसागर से मुक्ति का भागवत कथा एक साधन है, इसलिए हर व्यक्ति को भागवत कथा का रसपान करना चाहिए। राजा परीक्षित ने अमृत को ठुकरा दिया और सिर्फ भागवत कथा को अपनाया। इस दुनिया में उपनिषद और पुराण एक तरफ और एक तरफ भागवत महापुराण, इससे बढ़कर कोई अमृत नहीं हो सकता।

ब्रह्माजी ने एक तरफ सारे उपनिषद पुराण को रख दिया तो एक तरफ भागवत महापुराण को रख दिया। कथाचार्य ने कहा कई लोग कहते हैं कि गुरु बनाने से क्या लाभ होता है। गुरु के द्वारा जो मंत्र दिया जाता है उसका पालन और विश्वास करें, तो जीवन का कल्याण हो जाएगा। जैसे जब तक बंदूक में गोली ना हो उस बंदूक का कोई महत्व नहीं रहता। उसी प्रकार जीवन में भी बिना गुरु के आपका कोई महत्व नहीं है।
इसलिए अपना एक गुरु जरूर बनाएं, गुरु आपको सत्य मार्ग पर ले जाएगा। कथा सुनते समय भगवान पर रखें। उन्होंने कहा यदि आप इस भागवत कथा में बैठे हैं और आपको भगवान के प्रति विश्वास और आस्था नहीं है तो आप के बैठने का कोई औचित्य ही नहीं है। अपने मन को एकाग्र करके रखें। जीवन में राम के दो शब्द ही आपके जीवन को भवसागर से पार लगा सकता। उन्होंने कहा की कभी भी अपने पद का अभिमान नहीं करना चाहिए। अहंकार मनुष्य को पाप की ओर ले जाता है। श्रीमद् भागवत कथा का श्रवण और अनुसरण मनुष्य को मोक्ष प्राप्ति का रास्ता प्रशस्त कराती है। इसके जरिए मनुष्य सत्य, धर्म और मानवता की राह पर चलकर भक्ति में लीन हो जाता है।इस असवर पर गिरधर बघेल, श्रीमती शैल बघेल, सहित हिरेंद्र वर्मा, दीप्ति वर्मा, श्रीमती विद्या वर्मा, अभिनेष वर्मा, श्रीमती वंदना भूपेंद्र वर्मा , श्रीमती रीना अशीष देशमुख ,जयप्रकाश बघेल रवि प्रकाश बघेल सहित श्रीमती मीना वर्मा ,श्रीमती रामेश्वरी पंथ राम वर्मा , श्रीमती उमा वर्मा , सतानंद वर्मा, अंशुमन ,आस्क, यशिका ,श्रीजी एवं ग्रामवासी मौजूद थे। कथा में 17 फरवरी सोमवार को गजेंद्र मोक्ष, वामन चरित्र ,राम कथा, कृष्ण जन्म की कथा सुनाई जाएगी। इसी तरह 18 फरवरी मंगलवार को बाल लीला ,गोवर्धन लीला, माखन चोरी एवं रास महाराज की कथा सुनाई जाएगी ।19 फरवरी दिन बुधवार को कंस वध ,उद्धव गोपी संवाद, श्री कृष्ण रुक्मणी विवाह का आयोजन होगा। 20 फरवरी गुरुवार को सुदामा चरित्र ,परमधाम गमन एवं परीक्षित मोक्ष कथा होगी। कथा के विश्राम दिवस 21 फरवरी शुक्रवार को गीता पाठ ,तुलसी वर्षा, पूर्णाहुति, देव विदाई, ब्राह्मण भोज, हवन ,कपिल दर्पण सहस्त्र धारा के साथ कथा विश्राम होगा।