जिला पंचायत क्षेत्र 12 के प्रत्यासी का सघन जन संपर्क ,आम जन से मिल रहा दुलार ,स्नेह

पाटन,,जिला पंचायत 12 के लिए सदस्य प्रत्याशी सुमन अशोक साहू ने आज रविवार को कला जत्था माध्यम से प्रचार किया जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 12 के सदस्य प्रत्यासी सुमन साहू ने अपने कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के साथ विभिन्न ग्रामों का दौरा कर आम मतदाताओं से समर्थन मांगा लोगों के मध्य पहुंच कर सुमन साहू अपील कर रही है कि पूर्व में भी आपने कांग्रेस पार्टी को अपना समर्थन दिया था जिसके कारण आप लोगों के सेवा में तत्पर रहे एक बार फिर से आपकी सेवा करने के लिए आपसे अपील कर रहे है ज्ञात हो कि प्रत्यासी श्रीमती सुमन के पति अशोक साहू क्षेत्र क्रमांक 12 में सदस्य चुन कर आने के बाद लगातार अभी कार्यक्रमों में उपस्थित रहकर क्षेत्र के ग्रामों में करोड़ों का विकास कार्य को स्वीकृत कराकर पूरा कराया है इसके अलावा आम मतदाताओं के पारिवारिक मित्र जैसे सुख दुख में शामिल होते रहे है बताया जा रहा है कि इस जिला पंचायत क्षेत्र में आम मत दाताओं के मध्यजबूत रिश्तों के कारण इनकी स्थिति मजबूत बताई जा रही है आज रविवार को ग्रामअरमरी खुर्द ,रिवागहन ,नवागांव ,बेल्हारी , अकतई किकिरमेटाओदरागहन ,निपानी ,खपरी ग्राम में मतदाताओं से अपील किया उनके साथ संबंधित जनपद के प्रत्यासी भी साथ रहे इसके अलावा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी जामगांव आर के पदाधिकारी भी उपस्थित रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *