दुर्ग। 36 वें नेशनल गेम्स उत्तराखंड में आयोजित हुआ जिसमें पदक विजेताओं का जिला दुर्ग मॉर्डन पेंटाथोलन के पदाधिकारियों द्वारा दुर्ग रेलवे स्टेशन में फूलमाला और ढोल नगाड़ों और फाटकों के साथ स्वागत किया।
छत्तीसगढ़ मॉर्डन पेंटाथोलन में महिला खिलाडी कुमारी दिलेश्वरी ओझा और कुमारी चंद्रकला ओझा दोनो खिलाड़ी ग्राम पूरई
से मोनिका साहू जिला बेमेतरा से हैं तीनों खिलाडी अपने इंवेट Traithle में रजत पदक दिलाया इस इवेंट में swimming और running और शूटिंग किया जाता है। तीनों खिलाडी ने टीम बना कर अच्छा प्रदर्शन किया और ज्यादा स्कोर किया और रजत पदक प्राप्त किया। छत्तीसगढ़ मॉर्डन पेंटाथोलन टीम में 22 सदस्यों ने भाग लिया छत्तीसगढ़ मॉर्डन पेंटाथोलन टीम 8 फरवरी से 13 फरवरी 2025 उत्तराखंड के हल्द्वानी में सम्पन्न हुआ। छत्तीसगढ़ मॉर्डन पेंटाथोलन के अध्यक्ष रवि सोनकर और सचिव प्रमोद ठाकुर और कोच दिलीप विश्वकर्मा को छत्तीसगढ़ फिनस्विमिंग के अध्यक्ष अजय गुप्ता और जिला अध्यक्ष खिलेशवर चंद्राकर और सचिव श्रीमती नंदा साहू और प्रदेश उपाध्यक्ष व्यायाम शिक्षक जयंत वर्मा और दुर्ग जिला ओलिंपिक संघ सहसचिव पोखन साहू और दुर्ग व्यायाम शिक्षक संघ के अध्यक्ष कौशलेंद्र पटेल और कोषाध्यक्ष नागेश्वर राव, सचिव टूमन देवांगन, मीडिया प्रभारी श्री आनंद चंद्राकर और ट्रायथलॉन एसोसिएशन दुर्ग अध्यक्ष विनोद प्रसाद गुप्ता ने खिलाड़ियों के प्रदर्शन के लिया छत्तीसगढ़ मॉर्डन पेंटाथोलन टीम के ऑफिशियल कोच को बधाई दिया बिलासपुर जिला के अध्यक्ष हेमंत सिंह परिहार ने खिलाड़ियों को आशीर्वाद देकर टीम का मनोबल बढ़ाया।
36 वें नेशनल गेम्स के पदक विजेताओं का दुर्ग मॉर्डन पेंटाथोलन के पदाधिकारियों ने किया भव्य स्वागत
