पाटन। जनपद पंचायत पाटन के ग्राम पंचायत अचानकपुर में सरपंच पद सामान्य वर्ग मुक्त है। यहां सरपंच पद के लिए 08 प्रत्याशी चुनावी मैदान में है। उपसरपंच नेहा शर्मा भी सरपंच पद की उम्मीदवार है। वे गांव के सभी घरों में जाकर मतदाताओं से जीत का आशीर्वाद ले रही है। पिछले पंचवर्षीय कार्यकाल के दौरान करवाए गए विकास कार्यों को जनता के बीच रखते हुए सेवा करने का अवसर देने के लिए चुनाव चिन्ह ताला चाबी छाप में मुहर लगा कर विजयी बनाने की अपील कर रहे है।
अचानकपुर में सरपंच प्रत्याशी नेहा शर्मा को मतदाताओं का मिल रहा आशीर्वाद
